Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस टीम पर रॉकेट से हमला, मौके पर मारे गए 11 पुलिसकर्मी; कई बनाए गए बंधक

Rocket Attack on Pakistan police: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस टीम पर रॉकेट से हमला किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में मौके पर ही 11 पुलिसकर्मी मारे गए. जबकि, कई घायल बताए जा रहे हैं.

pakistan police

पाकिस्तान पुलिस (फाइल फोटो).

Rocket Attack on Pakistan Police: गुरुवार यानी 22 अगस्त को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस टीम पर अपराधियों ने रॉकेट से हमला कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में मौके पर ही 11 पुलिसकर्मी मारे गए. जबकि, कई घायल बताए जा रहे हैं. इतना ही नहीं, कुछ कई पुसिसकर्मियों को बंधक भी बना लिया गया. बता दें कि पुसिकर्मियों पर हमला तब हुआ जब माचा प्वाइंट पर पुलिस की दो मोबाइल वैन कीचड़ से भरी सड़क पर फंस गईं. घटना को लेकर मुख्यमंत्री मरिमय नवाज शरीफ ने कहा है कि यह वास्तव में बहुत दुखद है लेकिन इसका बदला नहीं लिया जाएगा.

हमले के बाद भागने में कामयाब रहे अपराधी

पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता के मुताबिक, जब दोनों मोबाइल वैन कीचड़ में फंस गए तो इसी बीच कुछ बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर रॉकेट से हमला कर दिया. अपराधी हमला करके भागने में कामयाब रहे. घटना के बाद मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई और घायलों को शेख जायद अस्पताल में भर्ती कराया गया. हमले में कुछ लोगों की हालत बहुत गंभीर है. ऐसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है.

वहीं, घटना को गंभीरता से लेते हुए पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने आईजी को मौके पर पहुंचकर बंधन बनाए गए पुलिकर्मियों को छुड़ाने के आदेश दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि कच्चे इलाकों में अपराधियों का राज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

स्कूली बैन पर हमले में मारे गए 2 बच्चे

बताते चलें कि इससे पहले पाकिस्तान के अटक में स्कूली वैन पर फाइरिंग का मामला सामने आया था, जिसमें दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई थी और पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital