ईयू चीफ बोलीं- यह आक्रामकता का व्यापक पैटर्न है, नाटो देगा जवाब
Russia Europe Tensions: रूस की ओर से यूरोप में लगातार हो रही ‘उकसावे की कार्रवाइयों’ को लेकर यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ये यूरोप के खिलाफ रूसी आक्रामकता का व्यापक पैटर्न है और यूरोप नाटो के साथ मिलकर इसका जवाब देगा.
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि एक बार फिर, यूरोप लापरवाह और खतरनाक रूसी व्यवहार के साथ जागा. एक रूसी युद्धपोत ने डेनमार्क के एक हेलीकॉप्टर के बेहद करीब आपातकालीन फ्लेयर्स दागे. एक ड्रोन ने लिथुआनिया के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया, जिसके बाद नाटो के लड़ाकू विमानों ने उसे मार गिराया. ये अलग-अलग घटनाएं नहीं हैं.
उन्होंने आगे कहा कि ये यूरोप के खिलाफ रूसी आक्रामकता और उकसावे के एक व्यापक पैटर्न का हिस्सा हैं, जो हमारी तैयारी और हमारे संकल्प की परीक्षा ले रहा है. रूस को हमारा संकल्प और भी मजबूत होता हुआ मिलेगा. हम नाटो के साथ मिलकर अपने सामूहिक प्रतिरोध और रक्षा को मजबूत कर रहे हैं और हम रूस पर दबाव बढ़ा रहे हैं.
इससे ठीक एक दिन पहले यमन के हूती विद्रोहियों ने सोमवार को दावा किया कि उन्होंने दक्षिण-पश्चिमी सऊदी अरब में स्थित एक प्रमुख सैन्य एयरबेस पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया. इस पर यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने हूती हमले की निंदा की.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा,
मैं सऊदी अरब के खिलाफ हूती हमले की निंदा करती हूं. हम लगातार हो रहे हमलों के बीच अपने खाड़ी साझेदारों के साथ एकजुटता से खड़े हैं.
उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ अपने साझेदारों के साथ मिलकर होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन तथा मध्य पूर्व में स्थिरता के लिए काम करता रहेगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की स्थिरता में सभी का हित जुड़ा है.
ये भी पढ़ें- IMF में सुधार की मांग: वोटिंग पावर और कोटे में अपनी हिस्सेदारी को लेकर क्यों अड़ा BRICS?
हूती प्रवक्ता सरी ने दावा किया कि यह अभियान यमन में सऊदी हवाई हमलों के जवाब में चलाया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के दिनों में सऊदी एफ-15 और टाइफून लड़ाकू विमानों ने यमन के कई प्रांतों में 300 से अधिक हवाई हमले किए हैं.
(IANS के इनपुट पर आधारित)
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…
अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…
CM Yogi Valmiki Jayanti Message: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से…