दुनिया

होने वाला है वर्ल्ड वॉर 3! क्यूबा के तट पर भिड़ने वाले हैं रूस और अमेरिका, दुनिया पर मंडराया परमाणु युद्ध का खतरा

Russia US Conflict Cuba Crisis: अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग की कीमत पूरी दुनिया अभी भुगत ही रही है कि वैश्विक राजनीति में एक और खतरनाक मोड़ सामने आ गया है. इस बार तनाव के केंद्र में ईरान नहीं बल्कि रूस और अमेरिका हैं, जिनके बीच सीधा टकराव का खतरा बढ़ता जा रहा है. रूस और अमेरिका के इस संभावित टकराव ने दुनिया में तीसरे विश्वयुद्ध की आशंकाओं को और बढ़ा दिया है.

दरअसल कैरिबियन सागर में मौजूद इस छोटे से द्वीप देश पर अमेरिका ने कड़े प्रतिबंध लगाते हुए एनर्जी सप्लाई रोक दिया था. साल 2026 की शुरुआत में डोनाल्ड ट्रंप ने एक आदेश जारी कर क्यूबा को तेल सप्लाई करने वाले देशों को चेतावनी दी थी कि जो क्यूबा को तेल और गैस देगा, उनपर अमेरिका भारी टैरिफ लगायेगा. अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से क्यूबा अब बिजली की कमी से जूझ रहा है. मार्च 2026 में तो पूरे देश में 29 घंटे तक बिजली नहीं आई. अब क्यूबा की गुहार पर रूस तेल भेज रहा है.

समुद्री खुफिया फर्म विंडवर्ड के मुताबिक सी हॉर्स नाम का एक टैंकर करीब 1.9 लाख बैरल तेल लेकर क्यूबा की तरफ बढ़ रहा है. इसके अलावा एक अन्य रूसी टैंकर अनातोली कोलोडकिन भी लगभग 7.3 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर क्यूबा पहुंचने की तैयारी में है. रूस किसी भी हाल में अपने पुराने मित्र देश में ऊर्जा आपूर्ति बनाये रखना चाहता है.

ट्रंप की चेतावनी के बावजूद क्यूबा जा रहे टैंकर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बावजूद रूसी टैंकर क्यूबा की तरफ बढ़ रहे हैं, अगर अमेरिका इन रूसी टैंकरों को रोकने या जब्त करने की कोशिश करता है तो यह सीधा सैन्य टकराव का कारण बन सकता है. ऐसे में दुनिया की दो महाशक्तियों के बीच एक बार फिर सैन्य संघर्ष जैसे हालात बन सकते हैं, जो सीधा विश्वयुद्ध का रूप ले सकती है.

अमेरिका का सख्त रूख

यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को असाधारण खतरा बताते हुए कहा है कि वाशिंगटन इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाएगा. वहीं क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डिाज कैनेल ने अमेरिकी धमकियों की निंदा करते हुए कहा है कि उनका देश किसी भी हाल में झुकने वाला नहीं है.

ये भी पढ़ें- खलीफा बनने चले थे, अब कटोरा हाथ में! ईरान जंग ने निकाली पाकिस्तान की हेकड़ी, खजाना हुआ पूरी तरह खाली

समुद्र में बढ़ती सैन्य हलचल, प्रतिबंधों की जंग और महाशक्तियों की सीधी टक्कर ने वैश्विक हालात को बेहद गंभीर बना दिया है. यह टकराव अगर आगे बढ़ता है तो दुनिया एक बार फिर बड़े युद्ध की मुहाने पर खड़ी मिलेगी, जिसके परिणाम बेहद विनाशकारी होगें.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago