दुनिया

Russia Plane Crash: अमूर में रूसी विमान दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार 49 यात्रियों की मौत

Russia Plane Crash: रूस के अमूर क्षेत्र में गुरुवार को एक AN-24 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में विमान में सवार 49 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में 5 बच्चे और 6 क्रू-मेंबर भी शामिल हैं.

क्या है पूरा मामला ?

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूटने के बाद विमान गायब हो गया था. रूस के पूर्वी अनूर क्षेत्र में विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूट गया था. An-24 विमान में करीब 50 यात्री सवार थे. एक रूसी समाचार न्यूज एजेंसी की माने तो अंगारा एयरलाइन का ये विमान अमूर में टिंडा शहर के लिए उड़ान भरा था. आपको बता दें, चीन के सीम के पास रूस का अमूर क्षेत्र पड़ता है.

आपातकालीन विभाग ने क्या बताया ?

वहां के क्षेत्रीय आपातकालीन विभाग की माने तो अंगारा का विमान जैसे ही अमूर इलाके के टिंडा शहर के पास पहुंचा तो उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूट गया और लापता हो गया.

क्षेत्रीय गर्वनर ने क्या बताया ?

वहां के क्षेत्रीय गर्वनर वासिली ओरलोव ने बताया कि शुरू में जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके अनुसार विमान में 50 यात्री सवार थे. उन 50 यात्रियों में 5 बच्चे भी शामिल हैं. इसके अलावा उसमें 6 क्रू मेंबर भी विमान में सवार थे. वहीं उन्होंने आगे बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूटने गई थी. जिसके बाद वृहद स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

क्या है विमान की खासियत ?

विमान AN-24 का पूरा नाम Antonov-24 है. इस विमान को आमतौर पर कम दूरी की यात्रा करने के लिए बनाया गया है. इसका उपयोग आस पास के इलाकों में यात्रा करने के लिए तैयार किया गया है.

पहली बार कब भरा था उड़ान ?

विमान AN-24 सबसे पहले 1959 में उड़ान भरा था. इस विमान को खास तौर पर रूसी, पूर्वी यूरोप और एशिया जैसे क्षेत्रों में उड़ान भरने के लिए बनाया गया था. यह विमान पंद्रह हजार से दो हजार किलोमीटर तक ही उड़ाने की क्षमता रखता है. इस विमान की यही विशेषता इसे क्षेत्रीय उड़ान भरने के लिए उत्तम बनाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

45 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago