S Jaishankar Marco Rubio Meeting: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो से मुलाकात की. विदेश मंत्री ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की.
भारत के विदेश मंत्री आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मलेशिया पहुंचे हुए हैं. वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. वहीं समिट से इतर उन्होंने अन्य देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की.
अमेरिकी विदेश मंत्री से मुलाकात को लेकर एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज सुबह कुआलालंपुर में मार्को रुबियो से मिलकर खुशी हुई. हमारे द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा की सराहना की.”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीते कुछ दिनों से लगातार दावा कर रहे हैं कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा या कम कर देगा. इसे लेकर मार्को रुबियो ने कहा कि भारत अपने तेल आयात के सोर्स में परिवर्तन चाहता है. भारत एक देश से ही नहीं, बल्कि अलग-अलग देशों से तेल खरीदने की तैयारी कर रहा है, जिससे उसे ज्यादा फायदा हो और यह तैयारी भारत ने पहले से ही शुरू कर दी थी. जब अमेरिका के साथ ट्रेड और टैरिफ विवाद शुरू भी नहीं हुआ था, तब से भारत अपनी योजना पर काम कर रहा था.
वहीं दूसरी ओर विदेश मंत्री जयशंकर ने रविवार को आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान सिंगापुर और थाईलैंड के अपने समकक्षों से मुलाकात की. बैठक के दौरान, जयशंकर और सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन ने दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की.
मुलाकात को लेकर एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बाला से मिलकर खुशी हुई. वैश्विक और क्षेत्रीय परिदृश्य पर एक बहुत ही उपयोगी आदान-प्रदान हुआ, साथ ही भारत-सिंगापुर सहयोग को मजबूत करने के अवसरों पर भी चर्चा हुई.”
विदेश मंत्री जयशंकर ने कुआलालंपुर में अपने थाईलैंड के समकक्ष सिहासक फुआंगकेतकेओ से मुलाकात की और कहा कि वे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं.
उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “रविवार को कुआलालंपुर में थाईलैंड के विदेश मंत्री सिहासक फुआंगकेतकेओ के साथ पहली मुलाकात. हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.”
इससे पहले, जयशंकर ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात की और एक सफल आसियान शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं व्यक्त कीं.
उन्होंने पोस्ट कर बताया, “मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. आसियान शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं. हमारे द्विपक्षीय सहयोग और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के उनके विचारों की सराहना करता हूं.”
ये भी पढ़ें- ब्रिटेन में बढ़े नफरती हमले! वेस्ट मिडलैंड्स में भारतीय मूल की महिला से रेप, पुलिस ने जारी किया CCTV फुटेज
बता दें, आसियान के अध्यक्ष के रूप में, मलेशिया 26-28 अक्टूबर तक कुआलालंपुर में ‘समावेश और स्थिरता’ विषय पर 47वें आसियान शिखर सम्मेलन और संबंधित शिखर सम्मेलनों की मेजबानी कर रहा है.
विदेश मंत्री जयशंकर ने मलेशिया में आसियान बैठकों के दौरान अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष चो ह्यून से भी मुलाकात की और ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, रक्षा व जहाज निर्माण में सहयोग पर चर्चा की.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…