दुनिया

एस जयशंकर 21 अगस्त को रूसी विदेश मंत्री से करेंगे मुलाकात, द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S Jaishankar) 21 अगस्त को रूस की राजधानी मॉस्को में अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ वार्ता करेंगे. रूसी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बैठक में द्विपक्षीय एजेंडे के प्रमुख मुद्दों और अंतरराष्ट्रीय ढांचों के तहत सहयोग के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा होगी.

रूसी विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “21 अगस्त को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ मॉस्को में वार्ता करेंगे. मंत्री द्विपक्षीय एजेंडे के प्रमुख मुद्दों और अंतरराष्ट्रीय ढांचों के तहत सहयोग के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करेंगे.”

यह बैठक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की हालिया मॉस्को यात्रा के बाद हो रही है, जिसमें उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, रूस के उप प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव और रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु से मुलाकात की थी.

दोनों नेता पिछले महीने ब्रिक्स सम्मेलन को दौरान भी मिले

जयशंकर और लावरोव की यह मुलाकात जुलाई में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) विदेश मंत्रियों की बैठक के मौके पर हुई वार्ता के बाद होगी. दोनों नेता पिछले महीने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर भी मिले थे, जहां उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग, पश्चिम एशिया, ब्रिक्स और एससीओ पर विचार-विमर्श किया था.

इस साल मार्च में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भी मॉस्को का दौरा कर रूसी उप विदेश मंत्री आंद्रे रुडेन्को के साथ द्विपक्षीय विदेश कार्यालय परामर्श किए थे. इन परामर्शों के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी संबंधों की पूरी समीक्षा की और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर अपने दृष्टिकोण साझा किए थे.

दोनों पक्षों ने 2024 में हुई प्रमुख उच्च-स्तरीय बैठकों और निर्णयों की प्रगति की भी समीक्षा की, जिनमें जुलाई 2024 में मॉस्को में हुई 22वीं वार्षिक शिखर बैठक, कज़ान में 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात और नवंबर 2024 में नई दिल्ली में हुई भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 25वीं बैठक शामिल है.

नवंबर 2024 में, रूस के उप प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव और जयशंकर ने नई दिल्ली में भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की बैठक की संयुक्त अध्यक्षता भी की थी. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे की भी योजना बनाई जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इस वार्षिक बैठक परंपरा के तहत भारत आने का निमंत्रण दिया है.


ये भी पढ़ें: PM मोदी अगले महीने अमेरिका जाएंगे? UNGA में देना है संबोधन, ट्रम्प से टैरिफ पर हो सकती है बात


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago