Bharat Express DD Free Dish

PM मोदी अगले महीने अमेरिका जाएंगे? UNGA में देना है संबोधन, ट्रम्प से टैरिफ पर हो सकती है बात

Modi Trump Trade Talks: पीएम मोदी अगले महीने अमेरिका जा सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक- वे यूएन महासभा की बैठक में हिस्सा लेंगे. टैरिफ विवाद के बीच ट्रम्प से मिल सकते हैं.

Trump Tariffs: ट्रंप को तगड़ा जवाब- 40 देशों के साथ करेंगे डील
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

PM Modi & Trump Talks: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने अमेरिका के दौरे पर जा सकते हैं. वे न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की सालाना बैठक में हिस्सा लेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी का यह दौरा सितंबर 2025 के आखिरी हफ्ते में हो सकता है. प्रधानमंत्री का भाषण 26 सितंबर को तय माना जा रहा है.

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि दोनों नेता व्यापार और टैरिफ विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत करेंगे. इसके अलावा एक संभावित ट्रेड डील की भी घोषणा हो सकती है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने भी मोदी से इसी दौरान मुलाकात की संभावना जताई है.

Donald_Trump_1754426650073_1754426650216

अमेरिकी राष्ट्रपति ने लगाया 50% शुल्क

डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर कुल 50% टैरिफ लगाने का फैसला किया है. उन्होंने 6 अगस्त को 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की, जो 27 अगस्त से प्रभावी होगा. इसका कारण भारत की रूस से तेल खरीद बताया गया है. इससे पहले 30 जुलाई को 25% टैरिफ पहले ही लगाया जा चुका था.

टैरिफ: भारत का जवाबी एक्शन संभव

भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी फैसले को अनुचित करार दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत भी कुछ अमेरिकी उत्पादों पर 50% तक टैरिफ लगाने पर विचार कर रहा है. यदि ऐसा होता है, तो यह ट्रम्प के टैरिफ फैसलों पर भारत का पहला बड़ा पलटवार होगा.

Donald Trump India tariff

पहले भी हो चुकी है मोदी-ट्रम्प मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी फरवरी 2025 में अमेरिका गए थे और तब ट्रम्प से व्हाइट हाउस में मुलाकात की थी. ट्रम्प ने मोदी को ‘टफ नेगोशिएटर’ बताया था और उनके नेतृत्व की तारीफ की थी.

यह भी पढ़िए: पुतिन को मिला किम जोंग उन का साथ! अलास्का में पुतिन की ट्रम्प से होने वाली मुलाकात से पहले दिया ‘पूर्ण समर्थन’

Also Follow Bharat Express on X



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read