पीटीआई नेता समेत 10 की मौत.
पाकिस्तान में बढ़ती राजनीतिक अस्थिरता के कारण इस्लामाबाद में हिंसा ने गंभीर रूप ले लिया है. ताजा जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेता अब्दुल कादिर खान की राजधानी में हुई हिंसक झड़पों के दौरान गोली लगने से मौत हो गई. इसके अलावा 9 अन्य लोगों के भी मारे जाने की खबर है. बीती रात ब्लू एरिया में हुई इस घटना में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में तनाव का माहौल है और हिंसा का दौर जारी है.
पीटीआई के अध्यक्ष बैरिस्टर गोहर खान ने अब्दुल कादिर की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए सरकार को इसकी जिम्मेदारी ठहराया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सरकार पर हिंसा बढ़ाने का आरोप लगाया. दूसरी ओर, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अता तारड़ ने इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी पर आरोप लगाया कि वह अपने समर्थकों को सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए उकसा रही हैं, जिससे हिंसा और बढ़ रही है.
इस्लामाबाद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. डी-चौक से लेकर जिन्ना एवेन्यू तक कानूनी एजेंसियां (LEAs) स्थिति पर कड़ी नजर रख रही हैं. बुशरा बीबी का काफिला 7वें एवेन्यू तक धकेल दिया गया है. इसके अलावा, शहर के प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर हिंसा की संभावना को देखते हुए LEAs ने कई इलाकों में काराबोर को बंद करने के आदेश जारी किए हैं.
पीटीआई समर्थकों और सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष जारी रहने से इस्लामाबाद में स्थिति और बिगड़ रही है. प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ सरकारी प्रतिबंधों के बावजूद शहर में तनाव और गहरा गया है. प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की है, लेकिन पीटीआई समर्थकों का गुस्सा कम होते नहीं दिख रहा.
यह भी पढ़ें- POK के लोगों को दहशतगर्द मानता है पाकिस्तान, वहां के गृहमंत्री ने कहा- ‘वो हमारे नागरिक नहीं…’
अब्दुल कादिर खान की हत्या और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों के बंद होने से इस्लामाबाद में हालात और भी गंभीर हो गए हैं. बुशरा बीबी और सरकार के बीच तीखी बयानबाजी ने हिंसा को और बढ़ावा दिया है, जिससे पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता और गहरी होती जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…