खेल

खेल मंत्री ने ‘विकसित भारत’ को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका पर दिया जोर

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को शहर के कमला नेहरू कॉलेज में ‘विकसित भारत एंबेसडर – युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम में भाग लिया और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया. छात्रों के साथ एक सत्र में, केंद्रीय मंत्री ने स्वतंत्रता के 100वें वर्ष (2047) तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने पर अपनी सरकार के प्रयासों की भी जानकारी दी और बताया कि देश की प्रगति और विकास में युवा कैसे योगदान दे सकते हैं.

मनसुख मंडाविया ने आगे कहा, “इसे हासिल करने के लिए, हमें अपने युवाओं को अधिक महत्वाकांक्षी, आत्मविश्वासी और दूरदर्शी बनाना होगा, उनकी आकांक्षाओं को विकसित भारत के विजन के साथ जोड़ना होगा.”

युवा नेता संवाद – राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 के बारे में बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा, “पारंपरिक आयोजन के बजाय, इसमें व्यापक पैमाने पर भागीदारी होगी. इसमें 3,000 चयनित युवाओं को दिल्ली के भारत मंडपम में सीधे प्रधानमंत्री के साथ अपने विचार शेयर करने का विशेष अवसर मिलेगा. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय युवा आइकन महोत्सव में शामिल होंगे.”

उन्होंने कहा, “यह पहल युवाओं को नेताओं और रोल मॉडल से जुड़ने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करेगी, जिससे उन्हें देश के भविष्य को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अधिकार मिलेगा.” मंडाविया ने एमवाई भारत प्लेटफॉर्म पर “विकसित भारत युवा नेता संवाद” प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के पहले चरण के शुभारंभ की भी घोषणा की और युवाओं से इसमें भाग लेने का आग्रह किया.


ये भी पढ़ें- वर्ल्ड एथलेटिक्स के अध्यक्ष Sebastian Coe ने भारत में ओलंपिक 2036 आयोजित होने की जताई उम्मीद


मंडाविया ने कहा, “कोई भी कार्य छोटा नहीं होता है, युवाओं को हर अवसर को आत्मविश्वास के साथ भुनाने के लिए आगे आना चाह‍िए.” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समर्पण के साथ किए जाने वाले सबसे छोटे प्रयास भी सफलता प्राप्त करने और व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत वृक्षारोपण अभियान में भी भाग लिया.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

आपके लिए कुरान बड़ा है या संविधान? ओपी राजभर ने लगाए एक तीर से 2 निशाने

OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं…

15 minutes ago

बेगूसराय में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दो किशोरों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर

Begusarai Firing News: बिहार के बेगूसराय में फुलवड़िया थाना क्षेत्र के निपनियां मध्य विद्यालय के…

20 minutes ago

भीतर की आग बुझाने और मन का शोर थामने का जरिया है ‘आध्यात्मिकता’- CMD उपेन्द्र राय

CMD Upendrra Rai: भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने ओम शांति रिट्रीट…

51 minutes ago

महिला आरक्षण की राह आसान, परिसीमन विधेयक पर योगी ने PM मोदी को कहा धन्यवाद

परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है.…

1 hour ago

अखिलेश यादव से बदला लेंगे मुफ्ती इस्माइल कासमी, चुनाव से पहले क्या ऐलान किया?

UP Election 2027 AIMIM vs SP: मालेगांव से AIMIM विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी ने अखिलेश…

1 hour ago

बाहरी दिल्ली के पूठ खुर्द में दुकानदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छाती में लगी गोली; हालत गंभीर

Delhi Firing News: बाहरी दिल्ली के बवाना स्थित पूठ खुर्द इलाके में बाइक सवार तीन…

2 hours ago