Trump and Zelensky Video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में मुलाकात के दौरान गरमागरम बहस की वीडियो वायरल है. यह बैठक रूस-यूक्रेन युद्ध और संभावित संघर्ष विराम को लेकर हुई थी. ट्रंप ने दो टूक कहा कि यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए रूस के साथ समझौता करना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध खतरनाक मोड़ पर पहुंच रहा है और इसे जल्द रोकना जरूरी है.
अब इस वीडियो को अरबपति बिजनेसमैन और अमेरिकी सरकार में DOGE विभाग संभालने वाले एलन मस्क ने रीशेयर कर राष्ट्रपति ट्रंप को कमांडर-इन-चीफ लिखा है.
बता दें कि बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने स्पष्ट रूप से रूस के साथ युद्धविराम के किसी भी प्रस्ताव को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि रूस पर भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि इससे पहले भी कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन हो चुका है. उन्होंने ट्रंप को याद दिलाया कि उनके पिछले कार्यकाल के दौरान भी रूस ने कई बार शांति समझौते को तोड़ा था.
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओवल ऑफिस में ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जेलेंस्की के बीच बहस काफी तेज हो गई. बातचीत के दौरान जेलेंस्की ने वेंस को यूक्रेन आने का न्योता दिया, लेकिन वेंस ने इसे प्रचार यात्रा करार दिया. इस पर ट्रंप ने भी सख्त लहजे में कहा, “अभी आपके पास कोई मजबूत पत्ता नहीं है. आप तीसरे विश्व युद्ध का जोखिम उठा रहे हैं.”
इस बैठक के बाद ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका और यूक्रेन के बीच दुर्लभ खनिजों को लेकर समझौता होगा. उन्होंने कहा कि ये खनिज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हथियार निर्माण और सैन्य उपयोग के लिए अहम साबित होंगे. उन्होंने खुद को शांति दूत बताते हुए कहा, “मैं जीवन बचाने के लिए यह कदम उठा रहा हूं. यह युद्ध गलत दिशा में जा रहा था और इसे रोकना जरूरी है.”
-भारत एक्सप्रेस
UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…
वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…
करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…
इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…