Bharat Express DD Free Dish

ट्रंप और जेलेंस्की की वीडियो शेयर कर एलन मस्क ने राष्ट्रपति Donald Trump को बताया- कमांडर-इन-चीफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में मुलाकात के दौरान गरमागरम बहस की वीडियो वायरल है. अब इस वीडियो को अरबपति बिजनेसमैन और अमेरिकी सरकार में DOGE विभाग संभालने वाले एलन मस्क ने रीशेयर कर राष्ट्रपति ट्रंप को कमांडर-इन-चीफ लिखा है.

Trump and Zelensky Video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में मुलाकात के दौरान गरमागरम बहस की वीडियो वायरल है. यह बैठक रूस-यूक्रेन युद्ध और संभावित संघर्ष विराम को लेकर हुई थी. ट्रंप ने दो टूक कहा कि यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए रूस के साथ समझौता करना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध खतरनाक मोड़ पर पहुंच रहा है और इसे जल्द रोकना जरूरी है.

अब इस वीडियो को अरबपति बिजनेसमैन और अमेरिकी सरकार में DOGE विभाग संभालने वाले एलन मस्क ने रीशेयर कर राष्ट्रपति ट्रंप को कमांडर-इन-चीफ लिखा है.

जेलेंस्कीका युद्धविराम समझौते से इंकार

बता दें कि बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने स्पष्ट रूप से रूस के साथ युद्धविराम के किसी भी प्रस्ताव को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि रूस पर भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि इससे पहले भी कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन हो चुका है. उन्होंने ट्रंप को याद दिलाया कि उनके पिछले कार्यकाल के दौरान भी रूस ने कई बार शांति समझौते को तोड़ा था.

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओवल ऑफिस में ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जेलेंस्की के बीच बहस काफी तेज हो गई. बातचीत के दौरान जेलेंस्की ने वेंस को यूक्रेन आने का न्योता दिया, लेकिन वेंस ने इसे प्रचार यात्रा करार दिया. इस पर ट्रंप ने भी सख्त लहजे में कहा, “अभी आपके पास कोई मजबूत पत्ता नहीं है. आप तीसरे विश्व युद्ध का जोखिम उठा रहे हैं.”

इस बैठक के बाद ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका और यूक्रेन के बीच दुर्लभ खनिजों को लेकर समझौता होगा. उन्होंने कहा कि ये खनिज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हथियार निर्माण और सैन्य उपयोग के लिए अहम साबित होंगे. उन्होंने खुद को शांति दूत बताते हुए कहा, “मैं जीवन बचाने के लिए यह कदम उठा रहा हूं. यह युद्ध गलत दिशा में जा रहा था और इसे रोकना जरूरी है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read