खेल

Ghazipur: शेरपुर कलां में राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन- CMD उपेन्द्र राय ने खिलाड़ियों और किसानों को किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जनपद के शेरपुर कलां गांव में राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई. इस प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार, 28 फरवरी को भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के चेयरमैन, सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने किया था. आज वहां खिलाड़ियों का जबरदस्‍त मुकाबला देखने को मिला.

राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के मौके पर CMD उपेन्‍द्र राय ने खिलाड़ियों को संबोधित भी किया. उन्‍होंने खिलाड़ियों से कहा कि किसी खेल में हार-जीत उतनी महत्वपूर्ण नहीं होती, बल्कि अनुशासन और समर्पण के साथ खेलते हुए सफलता प्राप्त करना असल लक्ष्य होता है.

CMD उपेन्‍द्र राय ने कहा-


“खिलाड़ियों का स्वभाव विनम्र होना चाहिए क्योंकि जीवन में असल प्रगति और विजय पराजय से भी मिलती है.”

आज (शनिवार को) वॉलीबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन था, इस दौरान सेमीफाइनल मैच बीएल डब्ल्यू वाराणसी और एन ई रेलवे गोरखपुर टीमों के बीच खेला गया. सेमीफाइनल मैच में बीएल डब्ल्यू वाराणसी टीम 25/20,25/21,25/22 सेट से विजयी हुई. अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्‍मानित किया गया.

यह खेल आयोजन शेरपुर कलां स्थित वॉलीबॉल मैदान पर हुआ, जहां क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इस दौरान आयोजन समिति से जुड़े अजय कुमार राय ने भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय से स्वर्गीय राधिका देवी स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता की टीशर्ट का इनॉग्रेशन भी कराया. इस अवसर पर क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया गया.


∈ झलकियां ∋


गांव में जोश और उत्साह का माहौल

प्रतियोगिता के दौरान गांववासियों और खिलाड़ियों के बीच उत्साह का माहौल बना रहा. बुजुर्गों ने बताया कि शेरपुर कलां ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई वॉलीबॉल खिलाड़ियों को जन्म दिया है, जिनके प्रदर्शन ने खेल को नई पहचान दिलाई है. इस प्रतियोगिता के माध्यम से नवोदित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से सीखने का अवसर मिला.

यह भी पढ़िए: भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने शेरपुर कलां में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, खिलाड़ियों को मिली सीख

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

56 seconds ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

22 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

44 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

47 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

1 hour ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

1 hour ago