दुनिया

पनामा में थरूर के नेतृत्व वाला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा भारतीय सांस्कृतिक केंद्र, एक साथ की पूजा-अर्चना

All party Delegation: कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) के नेतृत्व में संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने पनामा में अपने आधिकारिक कार्यक्रम की शुरुआत पनामा सिटी स्थित भारतीय सांस्कृतिक केंद्र के दौरे से की, जहां सदस्यों ने स्थानीय मंदिर में पूजा-अर्चना की. यह यात्रा अंतरधार्मिक सद्भाव के एक शक्तिशाली क्षण के रूप में चिह्नित थी, क्योंकि विभिन्न धार्मिक पृष्ठभूमि के सदस्य इस आयोजन में एक साथ शामिल हुए.

Shashi Tharoor ने एक्स पर किया पोस्ट

कांग्रेस सांसद थरूर (Shashi Tharoor) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “बहुदलीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने पनामा सिटी में भारतीय सांस्कृतिक केंद्र का दौरा किया और वहां मंदिर में पूजा अर्चना की. हमारे मुस्लिम सहयोगी सरफराज अहमद को मंदिर में अपने हिंदू और सिख सहयोगियों के साथ शामिल होते देखना भावुक कर देने वाला था. जैसा कि उन्होंने बाद में दर्शकों से कहा, “जब बुलाने वालों को कोई ऐतराज नहीं, तो जाने वालों को ऐतराज क्यों होगा?”

डेलिगेशन का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

मंगलवार को यह प्रतिनिधिमंडल पनामा पहुंचा, जहां वह अपने अंतरराष्ट्रीय संपर्क का एक महत्वपूर्ण चरण शुरू करने वाला था. पनामा में भारत के राजदूत डॉ. सुमित सेठ और भारतीय राजनयिक मिशन के सदस्यों ने हवाई अड्डे पर पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया.

यह यात्रा एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक संदेश लेकर आई है, जिसमें प्रतिनिधिमंडल को आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता के भारत के दृढ़ रुख को व्यक्त करने का काम सौंपा गया है. प्रतिनिधिमंडल ने पनामा की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष डाना कास्टानेडा, संसद के वरिष्ठ सदस्यों एडविन वर्गारा और जूलियो डे ला गार्डिया के साथ उच्च स्तरीय बैठकें भी कीं.

यह भी पढ़ें- सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल गुलाम नबी आजाद की बिगड़ी तबियत, कुवैत के अस्पताल में कराया गया भर्ती, बैजयंत पांडा ने कही ये बात

Shashi Tharoor ने कहा कि उन्होंने प्रतिनिधिमंडल की यात्रा का उद्देश्य समझाया और उन्हें “आतंकवाद के खिलाफ भारत के युद्ध को समझने और समर्थन देने का मजबूत आश्वासन” मिला. थरूर ने दिन भर की घटनाओं का सारांश देते हुए लिखा, “हमारी पनामा यात्रा की सकारात्मक शुरुआत हुई.”

इससे पहले राजदूत डॉ. सुमित सेठ ने उन्हें भारत-पनामा द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी. प्रतिनिधिमंडल की पनामा यात्रा भारत की व्यापक पहुंच का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में कूटनीति और सहयोग को बढ़ावा देना है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

39 minutes ago

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

56 minutes ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

2 hours ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

2 hours ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

2 hours ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

3 hours ago