दुनिया

पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती! पुतिन के सामने हुई शहबाज शरीफ की फजीहत, रूसी राष्टपति ने क्यों उड़ाई हंसी? जाने वाकया

Vladimir Putin Laughing On Shehbaz Sharif: चीन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है. इसमें शामिल होने के लिए भारत की ओर से पीएम मोदी पहुंचे हुए हैं. इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक बार फिर अपने एक अजीबोगरीब वाकये के कारण अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आ गए हैं. हालांकि यह घटना आज की नहीं, बल्कि तीन साल पहले 2022 में उज्बेकिस्तान में हुए एससीओ (SCO) शिखर सम्मेलन की है. हालांकि, यह वाकया अभी भी पाकिस्तान की किरकिरी का एक बड़ा कारण है. आइये जानें क्या थी वो घटना जो एक बार फिर से वायरल हो रहा है और पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती का कारण बन रहा है.

चीन दौरे पर हैं शहबाज शरीफ?

बता दें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Pakistan PM Shehbaz Sharif) इन दिनों चीन में हैं, जहां वे 2025 शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं. इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं, जिन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की. लेकिन शहबाज शरीफ के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर सहज रहना एक चुनौती बन गया है.

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप को था ‘घमंड’! पीएम मोदी ने एक झटके में उतारा; इन 7 वजहों से बिगड़े संबंध

2022 का वो मजेदार वाकया (Shehbaz Sharif Old Video Viral)

उज्बेकिस्तान में 2022 में हुए SCO शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ था. इसमें शहबाज शरीफ शामिल हुए थे. यहां रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान, शहबाज शरीफ अपने हेडफोन को सही करने के लिए संघर्ष करते दिखे थे. शहबाज शरीफ अपने ट्रांसलेशन हेडफोन को एडजस्ट करने में परेशान हो गए थे. उनका हेडफोन बार-बार फिसल रहा था. उनकी इस परेशानी को देखकर पुतिन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे. अब एक बार फिर से यह वीडियो पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो और प्रतिक्रियाएं

इस मौके को रूसी न्यूज एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने वीडियो में कैद किया था. इस वीडियो में शहबाज शरीफ मदद मांगते हुए नजर आते हैं. यह क्लिप वायरल हो गई और लोगों ने इस पर खूब हंसी की. पाकिस्तान के पूर्व उपसभापति कासिम खान सूरी और विपक्षी नेता शिरीन मजारी ने भी इस पर अपनी अस्वीकृति जताई थी. अमेरिकी कॉमेडियन जिमी फैलन ने भी अपने शो में इस घटना का जिक्र करते हुए मजाक उड़ाया था.

ये भी पढ़ें: चीन में PM मोदी, इधर TikTok ने निकाला ‘ट्रंप कार्ड’; भारत में अचानक निकली वैकेंसी

कुछ और घटनाएं

शहबाज शरीफ (PM Shehbaz Sharif) के अंतरराष्ट्रीय मंच पर कई विवादित क्षण रहे हैं. जून 2023 में पेरिस में ग्लोबल फाइनेंसिंग पैक्ट शिखर सम्मेलन के दौरान उन्होंने एक महिला स्टाफ सदस्य से छाता छीन लिया, जिससे वह बारिश में भीग गई. इसके अलावा उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति बनने की बधाई दी, जिसे प्लेटफॉर्म ने पाकिस्तान के प्रतिबंध के कारण फ्लैग कर दिया. उन्होंने एक डॉडेट इमेज ऑफ चाइनीज पीएचएल-03 रॉकेट लॉन्चर को भी डिप्लोमैटिक गिफ्ट के रूप में शेयर किया था.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

24 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

24 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

24 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

31 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

40 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

1 hour ago