दुनिया

ICT से खुद को मिली मौत की सजा पर क्या बोलीं शेख हसीना?

Bangladesh News: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका की एक अदालत द्वारा उन्हें सुनाई गई मौत की सजा पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. वर्तमान में भारत में मौजूद हसीना ने इस फैसले को न सिर्फ अलोकतांत्रिक परिणाम बताते हुए इसकी निंदा की है, बल्कि प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर भी सवाल खड़े किए हैं.

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT-BD) ने पिछले वर्ष सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान घातक कार्रवाई के आरोप में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके पूर्व गृह मंत्री असदोज्जमां खान कमाल को मानवता के विरुद्ध अपराधों के लिए मौत की सजा सुनाई है.

‘यह फैसला एक ठगी है’

इस फ़ैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए शेख हसीना ने इसे एक ‘ठगी’ करार दिया और आरोप लगाया कि यह एक ‘पूर्व निर्धारित फैसला’ था. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बात रखने और अपना बचाव करने का सही मौका नहीं दिया गया, और इसे एक गैर-निर्वाचित यूनुस सरकार का अलोकतांत्रिक परिणाम बताया.

ढाका में हिंसा और सन्नाटा

ट्रिब्यूनल के फैसले से पहले राजधानी ढाका में सुरक्षाबलों की भारी तैनाती के बीच हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आईं. सामान्य यातायात जाम से जूझने वाली ढाका की सड़कों पर सोमवार को सन्नाटा पसरा रहा, और कड़ी निगरानी वाले चौराहों से इक्का-दुक्का वाहन ही गुजरते दिखे.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी की सजा, हत्या, टॉर्चर सहित अन्य मामलों में चल रहा था मुकदमा

कुछ वक्त बाद ही शहर में हिंसा भड़क उठी. प्रदर्शनकारियों ने सड़कें अवरुद्ध करने के लिए पेड़ों के तने और टायर जलाए, और ढाका के कई इलाकों में कई देसी बम विस्फोट भी हुए. देश के अन्य हिस्सों से भी इसी तरह की हिंसा की खबरें आई हैं.

कैसे आया फैसला?

शेख हसीना की अनुपस्थिति में यह मुकदमा चलाया गया है, और उनके इस तीखे बयान से बांग्लादेश की मौजूदा राजनीतिक और न्यायिक स्थिति पर तनाव और बढ़ने की आशंका है. ऐसे में सरकार ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं.  अब देखना होगा कि आने वाले समय में इसपर हसीना और उनकी पार्टी इस फैसले के खिलाफ क्या कदम उठाती है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

2 लाख के नीचे आई चांदी और डेढ़ लाख से फिसला सोना! क्या अभी और गिरेगी कीमतें? जानिए पूरा गणित

Gold-Silver Rate: दीवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है,…

47 seconds ago

‘जनता और राष्ट्र की सेवा ही सुशासन का आधार’, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, जानें इसका अर्थ

PM Modi Subhashitam: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर जनता के कल्याण और सुशासन…

1 minute ago

‘मौत को मात देने वाले भारतीय पायलट पर गर्व..!’ कैप्टन स्मित मच्छार को मिला UAE का सर्वोच्च सम्मान

UAE ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार और विमान के क्रू को उड़ान…

8 minutes ago

संगम नगरी में सिनेमा का महाकुंभ! 30 अक्टूबर से शुरू होगा प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल; युवा कलाकारों को मिलेगा मंच

Prayagraj Film Festival: प्रयागराज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर…

33 minutes ago

संयुक्त राष्ट्र बना अखाड़ा…! अमेरिका और क्यूबा के प्रतिनिधि मंच पर भिड़े, US राजदूत बोले-‘हवाना नहीं है ये’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों से जुड़े प्रस्ताव की चर्चा के दौरान…

51 minutes ago

Bigg Boss 20: स्काउट ने लव गिल को किया नॉमिनेट, घरवालों के सामने फफक-फफक कर रो पड़ीं एक्ट्रेस!

'बिग बॉस 20' के घर में उठापटक जारी है. वीकेंड का वार के बाद आए…

1 hour ago