दुनिया

गुरुनानक जयंती पर सिख तीर्थयात्रियों को मिली पाकिस्तान जाने की अनुमति, 2100 लोगों को वीजा जारी

गुरुनानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) यानी प्रकाश पर्व पर 2100 सिख तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान जाने की अनुमति मिल गई है. भारत में पाकिस्तानी हाई कमीशन की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा की गई है. भारत में पाकिस्तानी हाई कमीशन की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा गया, “नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने श्री गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए भारत के सिख तीर्थयात्रियों को 2100 से अधिक वीजा जारी किए हैं. यह उत्सव 4 से 13 नवंबर 2025 तक पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा.”

बता दें कि 1974 में भारत और पाकिस्तान प्रोटोकॉल के तहत इन तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान भेजा जाएगा. यह अटारी-वाघा बॉर्डर से होते हुए ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब समेत तमाम पवित्र गुरुद्वारों का दर्शन करेंगे.

2019 में खोला गया था करतारपुर कॉरिडोर

2019 में करतारपुर कॉरिडोर सिख तीर्थयात्रियों के वीजा-मुक्त यात्रा के लिए खोला गया था. इस कॉरिडोर से गुरुद्वारा दरबार साहिब तक पहुंचना आसान है. बता दें कि करतारपुर साहिब गुरुद्वारा का काफी महत्व है. भारत और पाकिस्तान के बीच 2019 में खास समझौता हुआ था. इस समझौते के तहत भारतीय मूल के सभी तीर्थयात्री इस कोरिडोर का उपयोग कर सकते हैं.

दरअसल, गुरु नानक देव ने इसी गुरुद्वारे में अपना आखिरी समय बिताया था. यह गुरुद्वारा दोनों देशों के लिए बेहद खास है. प्रकाश पर्व के मौके पर सिख श्रद्धालु भारत सरकार की अनुमति पर दर्शन के लिए यहां जाते हैं.

हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़े हैं. भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं. पाकिस्तान के साथ भारत ने सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया. दोनों पक्षों के बीच हमले भी हुए. भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर जमकर तबाही मचाई थी. ऐसे में इस यात्रा को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है.


ये भी पढ़ें: ट्रंप-जिनपिंग की बुसान बैठक में बड़े फैसले, टैरिफ घटा, चीन फिर खरीदेगा सोयाबीन


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago