US China Trade Deal Breakthrough: साउथ कोरिया के बुसान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अहम बैठक हुई, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए. दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर गर्मजोशी से मुलाकात की और फिर व्यापारिक मुद्दों पर गंभीर बातचीत की.
चीन पर लागू टैरिफ हुआ कम
इस बैठक में सबसे बड़ी बात यह रही कि चीन पर लागू टैरिफ को 57% से घटाकर 47% कर दिया गया है. ट्रंप ने खुद इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह बैठक शानदार रही और इससे अमेरिका-चीन संबंधों की एक नई शुरुआत हुई है. उन्होंने बताया कि सोयाबीन की खरीद को लेकर भी चीन ने सहमति दी है और अब वह तुरंत इसकी खरीद शुरू करेगा. यह फैसला अमेरिकी किसानों के लिए राहत की खबर है.
अहम मुद्दों पर भी हुई चर्चा
बैठक में सिर्फ टैरिफ और सोयाबीन ही नहीं, बल्कि कई और अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई. ट्रंप ने बताया कि चीन फेंटेनाइल जैसे खतरनाक ड्रग्स को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएगा. इसके अलावा चिप्स के मुद्दे पर भी बात बनी है और शी जिनपिंग NVIDIA जैसी कंपनियों से बातचीत करेंगे.
ये भी पढ़ें-अब होगी खुली जंग! पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच पीस टॉक फेल, पाक मंत्री ने दी तालिबान को खुली धमकी
अमेरिकी अधिकारियों ने क्या बताया?
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि रेयर अर्थ मिनरल्स को लेकर भी सहमति बन गई है और चीन इन दुर्लभ खनिजों का निर्यात जारी रखेगा. ये खनिज आधुनिक तकनीक और रक्षा उपकरणों के लिए बेहद जरूरी हैं.
ये भी पढ़ें-6 साल बाद ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात, बुसान में व्यापार और टैरिफ पर अहम बातचीत
कुल मिलाकर, ट्रंप-जिनपिंग की यह बैठक सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात नहीं थी, बल्कि इससे दोनों देशों के बीच तनाव कम करने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




