दुनिया

Snake Bite on Live TV: जब लाइव शो में शख्स को काटा सांप; फिर जो हुआ वह हैरान कर देगा, देखें Video

Snake Bite on Live TV: सांप का नाम सुनते ही इंसान सहम सा जाता है. वहीं, जब किसी को अचानक सांप दिख जाता है तो वह डर कर भागना ही उचित समझता है. सांप जिसके द्वारा किसी इंसान को काटने के बाद जिंदा रहने की उम्मीद काफी कम हो जाती है. लेकिन वही सांप, जब लाइव टीवी पर एक इंसान को काटता है तो फिर जो होता है वह काफी हैरान करने वाला है. हम यहां आपको एक ऐसी घटना बताने जा रहे हैं जो आज से लगभग तीन दशक पहले घटी थी. अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Snake Bite on Live TV: महान जुलॉजिस्ट स्टीव इरविन के साथ हुई थी घटना

कई पर्यावरणविद् होते हैं जो सांप से प्यार करते हैं और उन्हे बचाते हैं. एक ऐसे ही जुलॉजिस्ट थे स्टीव इरविन. ये एक फेमस मगरमच्छ संरक्षक थे इसके अलावा स्टीव इरविन ऑस्ट्र्लिया के बड़े जूकीपर भी थे. इनके शो टीवी पर काफी पसंद किए जाते थे. इनको सांप काटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, Historic Vids नाम के एक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है. जिसपर लिखा गया है कि ऑस्ट्रेलियन टीवी के लाइव शो में जब स्टीव इरविन को सांप काट लेता है तो वो कैसे रिएक्ट करते हैं. वीडियो को वर्ष 1991 का बताया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टीव इरविन टीवी शो में अपने गले में एक सांप लपेटे दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Vande Bharat Express: लखनऊ-गोरखपुर के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए रूट को लेकर रेलवे ने क्या कहा

स्टीव इरविन को लाइव शो में काटा सांप

वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टीव के गले में सांप है,जिसके बारे में वो टीवी पर एंकर को जानकारी देते हुए दिख रहे हैं. वो बता रहे थे कि जो उनके पास सांप है उसका जहर नहीं होता है. स्टीव बोलते हैं,”दूर से पायथन और दूसरे सांप के बीच फर्क करना मुश्किल होता है पर…” उनके इतना कहते ही सांप स्टीव के गले पर काट लेता है. वो कैमरा मैन से कहते हैं कि उस जगह हो जूम करके दिखाए, जहां सांप ने काटा है. वहीं, यह घटना देखते ही पास में खड़ी एंकर डर जाती है. लेकिन स्टीव सांप के काटने के बावजूद बिल्कुल भी नहीं डरते हैं और जब सांप उनकी गर्दन को छोड़ देता है तो वो उसके काटने पर खुद माफी मांगते हैं.

ऐसे हुई थी स्टीव की मौत

सांप ने जैसे स्टीव को लाइव शो में काटा, अगर उसके दांतों में जहर होता तो शायद स्टीव की मौत हो गई होती. लेकिन जहर न होने के कारण उन्हें कुछ नहीं हुआ और वे मुस्कुराते हुए दिखे. अब लोगों के मन में यह भी सवाल है कि स्टीव की मौत कैसे हुई थी. तो आपको बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार, स्टीव इरविन की मौत स्टिंगरे मछली के काटने के बाद हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago