बद्रीनाथ हाईवे पर मलबा हटाने में जुटा प्रशासन
मानसून ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में जमकर बारिश हो रही है. वहीं उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड का खतरा भी तेजी के साथ बढ़ने लगा है, इसके अलावा नदियों का जलस्तर भी तेजी के साथ बढ़ रहा है. लगातार हो रही बारिश से हुए भूस्खलन के बाद बद्रीनाथ हाईवे पर मलबा जमा हो गया है. जिससे हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया है.
मिला जानकारी के मुताबिक, लामबगड़ में तेजी के साथ जलस्तर बढ़ रहा है. इसके अलावा लैंडस्लाइड होने से सड़क पर मलबा आकर जमा हो गया है. मानसून कई जगह पर कहर बनकर बरस रहा है. भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि 2 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होने की उम्मीद है. बद्रीनाथ हाईवे पर छिनका के पास लगातार पहाड़ों से पत्थर और मलबा गिरने से सड़क पर आवागमन बंद हो रहा है.
मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी, पौड़ी और चमोली में आज के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य के अन्य जिलों में भी बिजली चमकने और मध्यम बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क किया है कि बारिश के समय उन जगहों पर जाने से परहेज करें, जहां पर लैंडस्लाइड होने का खतरा हो. बता दें कि बीते दिनों लामबगड़ के पास बद्रीनाथ धाम जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन दलदल में फंस गया था. जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलवाया था. उत्तराखंड में बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही है. जिसको लेकर पुलिस और प्रशासन लगातार यात्रियों से अपील कर रहा है कि सावधानी के साथ ही पहाड़ी इलाकों की यात्रा करें.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…