दुनिया

स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का समाजसेवी रवि चोपड़ा ने अपने आवास पर किया अभिनंदन, न्यूयॉर्क प्रवास के साथ अमेरिका में गीता महोत्सव की तैयारी शुरू

मैनचेस्टर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और गीता महोत्सव के प्रेरणादायक एवं सफल आयोजन के पश्चात गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज (Swami Gyananand Ji) का अमेरिका गीता सत्संग प्रवास आरंभ हुआ. इस पांच दिवसीय प्रवास की शुरुआत न्यूयॉर्क में प्रमुख समाजसेवी एवं उद्यमी रवि चोपड़ा के निवास पर हुई, जहां न्यूयॉर्क क्षेत्र की अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधि, समाजसेवी तथा श्रद्धालु सत्संगी बड़ी संख्या में एकत्रित हुए.

Swami Gyananand Ji ने बताया गीता महत्व

इस अवसर पर स्वामी ज्ञानानंद जी ने श्रीमद्भगवद्गीता के वैश्विक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गीता केवल भारत या भारतवासियों के लिए नहीं, बल्कि समस्त मानवता के लिए है. आज जिस प्रकार की चुनौतियां और समस्याएं विश्वभर में देखी जा रही हैं, उनका समाधान गीता के उपदेशों में निहित है. उन्होंने कहा कि जिस मानसिक स्थिति में अर्जुन महाभारत युद्ध के समय थे, वही स्थिति आज के मानव की हो गई है. तनाव, दबाव, भय और असमंजस से ग्रस्त. ऐसे में गीता ही वह आध्यात्मिक औषधि है, जो इस वैश्विक मानसिक रोग का उपचार कर सकती है.

स्वामी जी ने कहा कि गीता आज के समय का सर्वोत्तम उपहार है. इसीलिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विश्व के कई राष्ट्राध्यक्षों को भगवद्गीता भेंट करते हुए कहा था कि भारत की ओर से विश्व को देने के लिए इससे श्रेष्ठ उपहार कुछ नहीं हो सकता.

यह भी पढ़ें- Kailash Mansarovar Yatra: पांच साल के इंतजार के बाद आज से शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा, 36 यात्रियों का पहला जत्था रवाना

उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (हरियाणा) के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन विश्व के विभिन्न देशों में किया गया है. अब तक मॉरीशस, इंग्लैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं.

न्यूयॉर्क में आयोजित बैठक में अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक प्रस्ताव रखा कि अगला अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव अमेरिका में आयोजित हो, जिसका मुख्य केंद्र न्यूयॉर्क और सहयोगी केंद्र न्यूजर्सी रहे. सभी ने एकमत से रवि चोपड़ा को न्यूयॉर्क टीम का संयोजक नियुक्त किया और निर्णय लिया कि विभिन्न भारतीय भाषाई, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों को साथ लेकर गीता सद्भावना उत्सव का आयोजन किया जाएगा.

रवि चोपड़ा के घर पर स्वामी जी का हुआ स्वागत

यह महत्वपूर्ण बैठक रवि चोपड़ा के निवास स्थान पर संपन्न हुई, जिसमें अनेक प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही. सभी ने स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का स्वागत कर गीता सन्देश के वैश्विक प्रचार-प्रसार में उनके योगदान की सराहना की.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

1 minute ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

7 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

21 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

24 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

46 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

50 minutes ago