कानपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी.
उत्तर प्रदेश के आगरा एयरपोर्ट (Airport) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ये धमकी ईमेल के जरिए दी गई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह आगरा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली. ईमेल भेजने वाले ने आगरा एयरपोर्ट पर विस्फोटक होने का दावा किया. उसने मेल में लिखा कि विस्फोटक को बैकपैक में छुपाया गया है. तुरंत एयरपोर्ट को खाली कर दें.
जानकारी के अनुसार, धमकी भरा ईमेल ‘रोड किल’ नाम के अकाउंट से भेजा गया था. ईमेल में दावा किया गया कि इसके पीछे ‘रोड किल’ और ‘क्यो’ हैं. एयरपोर्ट (Airport) की मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुकीर्ति निगम ने थाना शाहगंज में धमकी भेजने वालों के खिलाफ शिकायत दी है.
आगरा थाना शाहगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही आगरा एयरपोर्ट (Airport) पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर तलाशी भी ली जा रही है. आगरा एयरपोर्ट को धमकी भरा ईमेल ऐसे समय में आया है, जब बीते कुछ दिनों में देश के कई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है.
27 मई को मुंबई पुलिस ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार किया था. मनजीत कुमार गौतम ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन करके मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Airport) को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. इसके बाद मुंबई पुलिस हरकत में आई और आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें- जातिगत विभाजन करने वालों पर सीएम योगी ने साधा निशाना, फिर बोले – ‘एक रहोगे तो नेक रहोगे’
18 अप्रैल को कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट (Airport) पर बम की अफवाह से हड़कंप मच गया था. यह घटना तब हुई जब किसी सिरफिरे ने फोन करके एयरपोर्ट अधिकारियों को जानकारी दी कि एयरपोर्ट पर एक 72-सीटर हवाई जहाज में बम रखा गया है. जांच के दौरान यह बात सामने आई कि कानपुर एयरपोर्ट पर सामान्यतः 72-सीटर हवाई जहाजों का संचालन नहीं होता है, जिससे बम की सूचना के होने की संभावना पर सवाल उठने लगे.
-भारत एक्सप्रेस
Hanuman Ansh Movie: 'हनुमान अंश' फिल्म ने याद दिलाए नीब करौरी बाबा और ब्रज के…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के DCAC में ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं: नूतन विमर्श का निर्माण’ विषय…
Rise and Fall 2 Shahzad Poonawalla Fight: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ के सेट पर…
Rohit Sharma Shikhar Dhawan Friendship: रोहित शर्मा और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी ने मैदान…
Sehzad Poonawalla Beaten UP Video: रियालिटी शो 'राइज एंड फॉल' के सीजन 2 में उस…
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में गड़बड़ियों की CBI जांच वाली याचिका को सुप्रीम…