दुनिया

महिलाओं के नग्न शरीर पर परोसा गया यह खास व्यंजन, अमीरों की इस पार्टी का फोटो लीक होने पर मचा बवाल, जांच शुरू

Taiwan Club Photos Leak: हाल ही में ताइवान के एक ऐसे क्लब के बारे में पता चला है, जिससे पूरी दुनिया हैरत में है. आमतौर पर जहां दुनिया के महंगे होटलों या क्लबों के अलावा लोगों द्वारा शौकिया तौर पर या रईसी दिखाने के लिए अधिक से अधिक सोने-चांदी के बर्तनों में खाना परोसा जाता है, वहीं इस क्लब में महिलाओं के नग्न शरीर पर व्यंजन परोसे जाते हैं. ऐसे में यहां आने वाले ग्राहकों से डिनर के लिए ढाई लाख रुपये की मोटी रकम वसूली जाती है. मामला संज्ञान में आते ही क्लब के खिलाफ जांच शुरू हो गई है.

मॉडल्स की हाई रेट पर हायरिंग

ढाई लाख रुपये प्रति व्यक्ति वाले इस डिनर के खाने की कीमत के अलावा मॉडल की फीस भी शामिल है, जिन्होंने यहां भोजन परोसने का काम किया. ताइवान में चलने वाले इस प्राइवेट क्लब के बारे में खुलासा होते ही हलचल मच गई. वहीं इस निजी क्लब के खिलाफ स्थानीय अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार, ताइवान के तटीय शहर ताइचुंग में यह प्राइवेट क्लब स्थित है, जहां इस तरह के डिनर का आयोजन किया गया था. इस महंगे आयोजन में प्लेट की जगह महिलाओं का इस्तेमाल सुशी और सशीमी व्यंजन परोसेने के लिए किया गया था. इस आयोजन की कुछ तस्वीरें जैसे ही लीक हुईं लोग इसकी जमकर आलोचना करने लगे.

फोटो लीक में दिखा..

ताइवान के इस क्लब की जो तस्वीरें लीक हुईं हैं उनमें दिख रहा है कि एक बिना कपड़ों वाली नई उम्र की महिला के शरीर को प्लेट की तरह सजाया गया है, जो कि एक मेज पर अपने निजी अंगों को ढक कर अपने उपर परोसे गए भोजन के साथ लेटी हुई दिखी. जबकि पार्टी में मौजूद लोग महिला के शरीर से खाना उठाकर खा रहे थे.

इसे भी पढ़ें: सिंगापुर में भारत की पारस्परिक मूल्यांकन रिपोर्ट को FATF ने अपनाया, मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग से निपटने के प्रयासों को दी मान्यता

जो रिपोर्ट आईं हैं उनके मुताबिक, पार्टी में मौजूद मॉडल्स का वहां पर करीब दो घंटे का काम था, जिसकी ऐवज में उन्हें भुगतान किया गया. जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में 20 से ज्यादा लोग शामिल थे. क्लब के आयोजकों ने इस काम के लिए जहां स्थानीय ताइवानी मॉडलों को काम पर रखा था, वहीं सुशी और साशिमी जैसे खास डिश के लिए पेशेवर शेफ लाए गए थे. हालांकि इस मामले का खुलासा किसने किया इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है.

Rohit Rai

Recent Posts

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

8 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

35 minutes ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

56 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

56 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

1 hour ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

1 hour ago