दुनिया

चीखें मारकर रोएगा पाकिस्तान! भारत आ रहा तालिबान का यह नेता, होने वाली है ऐसी डील की डर जाएंगे शहबाज-मुनीर

Taliban Foreign Minister India Visit: अफगानिस्तान और भारत के रिश्तों में जल्द ही एक नया चैप्टर जुड़ने वाला है. तालिबान सरकार के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी अगले हफ्ते 9 से 16 अक्टूबर के बीच भारत के दौरे पर आने वाले हैं. साल 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद यह पहली बार है कि कोई तालिबानी मंत्री भारत आएगा.

तालिबान के विदेश मंत्री का यह दौरा सामरिक तौर पर भी ऐतिहासिक माना जा रहा है क्योंकि एक तरफ अफगानिस्तान का पाकिस्तान के साथ लगातार हिंसक झड़प हो रही है. तो वहीं भारत के द्वारा पाकिस्तान के द्वारा पोषित आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के रिश्ते बेहद तनाव से गुजर रहे हैं. ऐसे में अफगानिस्तान तालिबान के विदेश मंत्री का यह भारत दौरा बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

मुत्ताकी की विदेश यात्रा पर लगी रोक हटी

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने मुत्ताकी की विदेश यात्रा पर लगी रोक को हटा दिया. जिसके बाद अमीर खान मुत्ताकी की भारत यात्रा संभव हो पाई है. हालांकि भारत ने अभी तक तालिबान को औपचारिक मान्यता नहीं दी है, लेकिन दोनों देशों के बीच संवाद और संपर्क लगातार मजबूत हो रहे हैं.

इसकी पुष्टि करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि मानवीय सहायता, आतंकवाद और रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर अफगानिस्तान के विदेश मंत्री के साथ बातचीत की जाएगी. इससे पहले मई में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी.

हाल ही में भारत ने भूकंप पीड़ितों को भेजी थी मानवीय सहायता

भारत के दौरे पर आ रहे तालिबान के विदेश मंत्री के साथ चाबहार पोर्ट को लेकर बातचीत की जाएगी. हाल ही में भारत ने इसी पोर्ट के जरिये अफगानिस्तान में आए भूकंप के पीड़ितों के लिए मानवीय सहायता भेजी थी. इससे पहले भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने भी काबुल का दौरा किया था.

ये भी पढ़ें- डबल ‘J’ के तूफान में उड़ा वेस्टइंडीज, ध्रुव जुरेल ने लगाया अपना पहला टेस्ट शतक, बना डाला ये रिकॉर्ड

इस दौरे से भारत को क्या होगा लाभ?

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिश्तों में कड़वाहट चल रही है. ऐसे में मुत्ताकी का यह दौरा बेहद ही निर्णायक साबित हो सकती है. पाकिस्तान चाहता है कि पाक एयरफोर्स अफगान एयरबेस का इस्तेमाल भारतीय वायुसेना के हमलों से बचने के लिए करे,लेकिन तालिबान इसपर सहमत नहीं है. वहीं तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) पाकिस्तान में लगातार हमले कर रहा है. ऐसे में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री का यह भारत दौरा बेहद ही महत्वपूर्ण और निर्णायक साबित हो सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago