दुनिया

भारत दौरे पर ट्रंप की बेटी टिफनी: पति संग दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में टेका मत्था

TIFFANY TRUMP VISIT:  नई दिल्ली/आगरा, 29 मई 2026. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप इन दिनों भारत के खूबसूरत और ऐतिहासिक स्थलों के दीदार के लिए भारत दौरे पर हैं. टिफनी अपने पति माइकल बूलस के साथ भारत आई हैं. अपने इस खास दौरे की शुरुआत उन्होंने देश की राजधानी नई दिल्ली से की, जहां उन्होंने सबसे पहले प्रसिद्ध स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के दर्शन किए. इसके बाद उनका अगला पड़ाव उत्तर प्रदेश का आगरा शहर और फिर राजस्थान के ऐतिहासिक शहर हैं. टिफनी के इस वीवीआईपी (VVIP) दौरे को लेकर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं.

अक्षरधाम मंदिर की भव्यता देखकर हुईं मंत्रमुग्ध

दिल्ली पहुंचने के बाद टिफनी ट्रंप और उनके पति माइकल बूलस ने सबसे पहले अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया. मंदिर परिसर में पहुंचने पर पारंपरिक तरीके से उनका भव्य स्वागत किया गया. टिफनी और माइकल ने मंदिर की अद्भुत वास्तुकला, नक्काशी और भारतीय संस्कृति की झलक को बेहद करीब से देखा. दोनों ने मंदिर के मुख्य गर्भगृह में जाकर दर्शन किए और वहां की शांति और दिव्यता की जमकर तारीफ की. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं.

आज आगरा में देखेंगी दुनिया का अजूबा ‘ताजमहल’

अक्षरधाम मंदिर के दर्शन करने के बाद टिफनी ट्रंप का काफिला ताजनगरी आगरा के लिए रवाना हुआ. तय कार्यक्रम के मुताबिक, वे आज अपने पति के साथ दुनिया के सात अजूबों में शामिल और मोहब्बत की बेमिसाल निशानी ‘ताजमहल’ का दीदार करेंगी. टिफनी के आगरा आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुरातत्व विभाग (ASI) पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा कारणों से ताजमहल परिसर और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि वे वीवीआईपी रूट से ताजमहल में प्रवेश करेंगी और डायना बेंच पर बैठकर तस्वीरें भी खिंचवाएंगी.

यह भी पढ़ें: ‘देश के लिए गौरव और विकास लाता है गोवा…’, स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामाएं

आगरा के बाद राजस्थान के किलों और संस्कृति का लेंगी आनंद

ताजमहल की खूबसूरती को अपनी यादों में बसाने के बाद टिफनी ट्रंप और माइकल बूलस का अगला गंतव्य राजस्थान होगा. वे आगरा से सीधे राजस्थान के लिए रवाना होंगे, जहां वे जयपुर (पिंक सिटी) और जैसलमेर (गोल्डन सिटी) के ऐतिहासिक किलों, महलों और रेगिस्तान का दीदार करेंगे. राजस्थान की शाही मेहमाननवाजी और वहां की लोक संस्कृति का अनुभव लेने के लिए टिफनी बेहद उत्साहित बताई जा रही हैं. उनके इस दौरे से भारतीय पर्यटन जगत में भी काफी खुशी का माहौल है.

गौरतलब है कि इससे पहले साल 2020 में जब डोनाल्ड ट्रंप भारत आए थे, तब उनकी बड़ी बेटी इवांका ट्रंप भी भारत आई थीं और उन्होंने ताजमहल का दीदार किया था. अब ट्रंप परिवार से टिफनी भारत की इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक यात्रा का आनंद ले रही हैं.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

पीएम मोदी के बाद सोशल मीडिया के मैदान में उतरी सोनिया गांधी, आत्मकथा की किताब को रखा सामने

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…

4 minutes ago

इमरजेंसी में सांड..! चेकअप या चाहिए आयुष्मान कार्ड? महोबा अस्पताल VIDEO वायरल

Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…

9 minutes ago

226 रन चेज कर भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी

India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन का विशाल लक्ष्य हासिल…

10 minutes ago

भोजपुरी संगीत के महाकुंभ का आगाज! पटना में पवन सिंह से लेकर मनोज तिवारी तक दिखाएंगे जलवा

पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…

41 minutes ago

हंसते-खेलते बच्चों को कागजों में मार डाला, राशन कार्ड में गड़बड़ी देख उड़े परिवार के होश

मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…

43 minutes ago

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

1 hour ago