Trump on US President Third Term: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बस चले तो वे ज़िंदगी भर व्हाइट हाउस में ही डेरा जमाए रहें, लेकिन अफ़सोस… अमेरिकी कानून उनके इस हसीन सपने के बीच में दीवार बनकर खड़ा हो गया है. पिछले कई हफ्तों से ‘ट्रंप 2028’ की टोपी पहनकर और जगह-जगह तीसरे कार्यकाल की शेखी बघारने वाले ट्रंप ने आखिरकार यह मान ही लिया कि कानून के आगे उनकी एक नहीं चलने वाली.
दरअसल मंगलवार रात ओहायो के ‘पैट्रियट गेम्स’ से लौटते वक्त जब कुछ पत्रकारों ने उनसे 2028 में तीसरी बार चुनाव लड़ने पर सीधा सवाल दागा, तो ट्रंप ने दिल पर पत्थर रखकर मुस्कुराते हुए कहा कि “मेरा तो बहुत मन है गुरु, जनता भी चिल्ला-चिल्लाकर 2028 मांग रही है… लेकिन क्या करें, कानून बहुत सख्त है!”
I’d love to run again, but the law is very strong on that.
– Trump when asked about 2028 presidential run pic.twitter.com/54FOt0LAuB
— News Arena India (@NewsArenaIndia) August 12, 2026
जॉइंट बेस एंड्रयूज पर पत्रकारों ने जब ट्रंप को ‘ट्रंप 2028’ वाली टोपी की याद दिलाई और पूछा कि क्या वे वाकई तीसरी बार राष्ट्रपति बनने का मन बना रहे हैं, तो ट्रंप ने ठेठ अपने अंदाज़ में आह भरते हुए कहा कि “हर कोई मुझसे यही पूछ रहा है. कार्यक्रम में भी लोग 2028-2028 चिल्ला रहे थे.
हर कोई चाहता है कि मैं दोबारा चुनाव लड़ूं और मुझे भी बहुत मज़ा आएगा… लेकिन क्या करें, कानून बहुत सख्त है.” जब रिपोर्टर ने चुटकी लेते हुए पूछा कि “तो क्या इसे ‘ना’ समझा जाए?” तो ट्रंप चालाकी से सवाल टालकर अगले रिपोर्टर की तरफ खिसक लिए.
अमेरिका में ट्रंप चाहे जितना भी स्वैग दिखा लें, लेकिन अमरीकी संविधान का 22वां संशोधन उनके रास्ते का सबसे बड़ा रोड़ा है. बता दें 1951 में पास हुए इस कानून के मुताबिक, अमेरिका में कोई भी व्यक्ति दो बार से ज्यादा राष्ट्रपति नहीं बन सकता. यह नियम 1940 और 1944 में फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट के लगातार चार बार चुनाव जीतने के बाद बनाया गया था, ताकि कोई हमेशा के लिए राष्ट्रपति की कुर्सी से चिपक न जाए.
यह भी पढ़ें-मौत किसी और की, बलि की तैयारी किसी और की! चिता पर जिंदा जलने ही वाली थी महिला, तभी पहुंची 112
ट्रंप की तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की यह सनक कोई नई नहीं है. पिछले महीने ही ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन’ के डिनर में ट्रंप ‘Trump 2028’ लिखी टोपी पहनकर पहुंच गए थे. वहां उन्होंने माइक पर बड़े गर्व से कहा था कि “मेरी पहली पारी से दूसरी पारी ज्यादा बेहतर रही, और देखना… मेरी तीसरी पारी तो सबसे ज्यादा धमाकेदार होगी!” उस वक्त तो लगा था कि ट्रंप संविधान बदलने का मूड बना रहे हैं, लेकिन अब उनके सुर पूरी तरह बदल चुके हैं.
-भारत एक्सप्रेस
आज भारत की स्वतंत्रता संग्राम की महानायिका मैडम भीकाजी रुस्तम कामा की जयंती है. वे…
एशियन गेम्स 2026 में भारत की सीमा कुमारी ने जूते का सोल निकलने के बावजूद…
Private Bus Safety Issues: नोएडा एक्सप्रेसवे पर लग्जरी बस में आग लगने की घटना ने…
Mahadev Betting App Controversy: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में CBI ने एक बहुत बड़ी…
कोबरापोस्ट की जांच में दावा किया गया है कि DGGI के पूर्व सुपरिंटेंडेंट रविंदर सिंह…
बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और महिलाओं से जुड़ी घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…