दुनिया

ट्रंप के टैरिफ पर चीन आगबबूला! बीजिंग ने वाशिंगटन पर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया

Trump China Trade War Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के ऊपर 100 फीसदी अतिरिक्त टैक्स लगाने का ऐलान किया है. इसे लेकर चीन ने रविवार को अमेरिका के फैसले पर निशाना साधा और इस कदम को “दोहरे मानदंडों” का प्रदर्शन बताया.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि चीन पर लगाए गए ये अतिरिक्त टैरिफ 1 नवंबर से लागू होंगे. ऐसे में एक बार फिर से चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर होता हुआ नजर आ रहा है.

चीन ने क्या कहा?

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि 9 अक्टूबर को, चीन ने रेयर-अर्थ एलिमेंट्स और संबंधित वस्तुओं पर निर्यात नियंत्रण उपाय जारी किए. यह चीनी सरकार द्वारा अपनी निर्यात नियंत्रण प्रणाली को परिष्कृत करने के लिए कानूनों और नियमों के अनुसार की जाने वाली सामान्य कार्रवाई है.

चीनी कॉमर्स मंत्रालय ने कहा, “एक जिम्मेदार प्रमुख देश के रूप में, चीन हमेशा अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय साझा सुरक्षा की दृढ़ता से रक्षा करता है, हमेशा एक न्यायसंगत और उचित सैद्धांतिक रुख अपनाता है, और निर्यात नियंत्रण उपायों को विवेकपूर्ण और उदार तरीके से लागू करता है.”

बीजिंग ने आर्थिक दबाव बढ़ाने का लगाया आरोप

बीजिंग ने वाशिंगटन पर सितंबर से चीन के खिलाफ आर्थिक दबाव बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिकी टिप्पणी ‘दोहरे मानदंड’ को दर्शाती है. लंबे समय से, अमेरिका राष्ट्रीय सुरक्षा की अवधारणा को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है, निर्यात नियंत्रण का दुरुपयोग कर रहा है, चीन के खिलाफ भेदभावपूर्ण कार्रवाई कर रहा है, और सेमीकंडक्टर डिवाइस और चिप्स सहित विभिन्न उत्पादों पर एकतरफा दीर्घकालिक अधिकार क्षेत्र के उपाय लागू कर रहा है.

ये भी पढ़ें- महागठबंधन में ALL IS WELL? सीट बंटवारे पर पेच, मुकेश सहनी के पोस्ट से बढ़ी हलचल

3000 से अधिक वस्तुओं पर लगाया गया टैरिफ

बयान में यह भी कहा गया कि अमेरिकी वाणिज्य नियंत्रण सूची (सीसीएल) में 3,000 से अधिक वस्तुएं शामिल हैं, जबकि चीन की दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं की निर्यात नियंत्रण सूची में केवल लगभग 900 वस्तुएं शामिल हैं.

चीनी मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका ने लंबे समय से निर्यात नियंत्रण के जो उपाय अपनाएं हैं, उन्होंने कंपनियों के वैध और कानूनी अधिकारों और हितों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया. अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक और व्यापार व्यवस्था को गंभीर रूप से बाधित किया है, और वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा और स्थिरता को गंभीर रूप से कमजोर किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

तराली प्रोजेक्ट की लागत घटाने के दावों को अदाणी ग्रुप ने किया खारिज, बताया- 56.75 करोड़ रुपये सिर्फ साइट सर्वे का खर्च

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…

5 hours ago

‘जीने-मरने का चुनाव…’,अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया सियासी अनुशासन का पाठ

UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…

5 hours ago

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

5 hours ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

7 hours ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

7 hours ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

7 hours ago