दुनिया

भारत पर टैरिफ घटाएंगे ट्रम्प? अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- नई ट्रेड डील जल्द, भारतीयों को मुझसे अभी प्यार नहीं…लेकिन फिर से करने लगेंगे

देश में चुनाव के बीच एक खबर जो महाद्वीप के उस पार से आई उसने सब की नजर अपनी तरफ खींच ली है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत पर लगाए हुए टैरिफ को कम किया जाएगा. आप को बता दे की अमेरिका में इस साल की शुरुआत में ट्रंप सरकार ने सत्ता में वापसी की है और उसके बाद से उन्होंने अपने विदेश नीति में काफी बदलाव किए है. उसी के कारण ट्रंप हमेशा खबरों में बने रहते है. ट्रंप का ये बयान विदेश नीति के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण रूप से देखा जा रहा है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये बयान तब दिया जब भारत के नए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के शपथ ग्रहण समारोह था.

ट्रम्प भारत पर टैरिफ घटाएंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने  कहा है कि भारत और अमेरिका एक नए व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत पर लगे टैरिफ को धीरे-धीरे कम करेगा. यह बयान भारत के नए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ओवल ऑफिस में दिया गया. ट्रम्प ने कहा, ‘वे मुझसे अभी प्यार नहीं करते, लेकिन वे मुझसे फिर प्यार करेंगे. हमें एक अच्छा सौदा मिल रहा है.’ भारत पर टैरिफ कम करने के सवाल पर ट्रम्प ने कहा कि भारत पर ऊंचे टैरिफ रूसी तेल खरीदने की वजह से लगाए गए थे, लेकिन अब भारत ने रूसी तेल की खरीद बहुत कम कर दी है। उन्होंने कहा, ‘हां, हम टैरिफ कम करेंगे.’

PM मोदी की भी तारीफ की

ट्रम्प ने कहा, ‘भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है, दुनिया का सबसे बड़ा देश है और इसकी आबादी 1.5 अरब से ज्यादा है. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारे शानदार संबंध हैं और सर्जियो ने इसे और बढ़ाया है.’ ट्रम्प ने आगे कहा, ‘भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाला वर्ग भी है, और यह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण आर्थिक और राणनीतिक सुरक्षा साझेदार है. राजदूत के रूप में सर्जियो हमारे देश के बंधन को मजबूत करने, प्रमुख अमेरिकी उद्योगों में निवेश को बढ़ावा देने, अमेरिकी ऊर्जा निर्यात को बढ़ाने और हमारे सुरक्षा सहयोग का विस्तार करने के लिए काम करेंगे.’

ये भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट का दुख: भूटान नरेश ने थिम्पू के स्टेडियम में बुलाई ‘विशेष प्रार्थना सभा’

रूस से तेल खरीदने पर पेनल्टी

ट्रम्प भारत पर अब तक कुल 50% टैरिफ लगा चुके हैं. इसमें 25% रेसिप्रोकल यानी जैसे को तैसा टैरिफ और रूस से तेल खरीदने पर 25% पेनल्टी है. रेसिप्रोकल टैरिफ 7 अगस्त से और पेनल्टी 27 अगस्त से लागू हुआ था. अमेरिका ने रूस पर दबाव बनाने के लिए भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं. ट्रम्प कई बार यह दावा कर चुके हैं कि, भारत के तेल खरीद से मिलने वाले पैसे से रूस, यूक्रेन में जंग को बढ़ावा देता है.

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

2 minutes ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

12 minutes ago

कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…

29 minutes ago

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

1 hour ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

2 hours ago