देश

Bihar Election 2025: दूसरे चरण में शाम पांच बजे तक 67 फीसदी से अधिक मतदान

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में मंगलवार को 20 जिलों की 122 सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया. इसे लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह दिखा. चुनाव आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक 67.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. सबसे अधिक किशनगंज में 76.26 फीसदी वोट पड़े हैं.

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक पश्चिमी चंपारण में 69.02 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 69.31, शिवहर में 67.31 प्रतिशत, सीतामढ़ी में 65.29 प्रतिशत, मधुबनी में 61.79 प्रतिशत, सुपौल में 70.69 प्रतिशत, अररिया में 67.79 प्रतिशत, किशनगंज में 76.26 प्रतिशत, पूर्णिया में 73.79 प्रतिशत, कटिहार में 75.23 प्रतिशत और भागलपुर में 66.03 फीसदी वोट डाले गए हैं.

इसके अलावा बांका में 68.91 फीसदी, कैमूर में 67.22 फीसदी, रोहतास में 60.69 फीसदी, अरवल में 63.06 फीसदी, जहानाबाद में 64.36 फीसदी, औरंगाबाद में 64.48 फीसदी, गया में 67.50 फीसदी, नवादा में 57.11 फीसदी और जमुई में 67.81 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई.

दूसरे चरण में 122 सीटों के 3.7 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने ईवीएम में 1302 उम्मीदवारों की किस्मत कैद कर दी. वोटिंग शुरू होने के पहले से ही कई पोलिंग बूथ पर मतदाता पहुंच गए थे. कई केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है. इस चरण में महिला मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

हरेक बूथ पर सशस्त्र सुरक्षा बल की तैनाती की गई

पोलिंग बूथों पर मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. हरेक बूथ पर सशस्त्र सुरक्षा बल की तैनाती की गई है. इस चरण में करीब चार लाख सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. एनडीए और महागठबंधन के कई दिग्गजों का सियासी भविष्य दांव पर लगा है. मतदान के लिए 45399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें 5326 शहरी क्षेत्र में जबकि 40073 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हैं.

दूसरे चरण में जिन 122 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें एनडीए की ओर से 122 उम्मीदवार और महागठबंधन के 127 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. एनडीए की ओर से इस चरण में भाजपा के 53 प्रत्याशी, जदयू के 44, लोजपा (रामविलास) के 15, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के छह, लोजपा (रामविलास) के 15 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

महागठबंधन की तरफ से राजद के 71 उम्मीदवार, कांग्रेस के 37, भाकपा माले के 6, भाकपा के 4, वीआईपी के 8 और माकपा के एक उम्मीदवार चुनाव में ताल ठोक रहे हैं. पहले चरण में प्रदेश की कुल 243 विधानसभा सीटों में से 121 सीटों पर छह नवंबर को मतदान हुआ था.


ये भी पढ़ें: पोल vs रिजल्ट: बड़े-बड़ों को चकमा देता है बिहार! 2000 से 2020 तक फेल हुए एक्सपर्ट, जानें 5 चुनावों का इतिहास


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

महंगी बिजली से मिलेगी मुक्ति! छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार से सीधे खाते में पाएं भारी सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…

1 minute ago

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

28 minutes ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

29 minutes ago

गाजियाबाद में आधी रात को मुठभेड़, रेप केस में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…

58 minutes ago

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

2 hours ago