दुनिया

US-Iran जंग का ‘द एंड’! संसद को लिखी चिट्ठी में अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा खुलासा; क्या युद्ध रोकने के लिए मजबूर हुए ट्रंप?

दुनिया पर मंडरा रहा तीसरे विश्व युद्ध का खतरा फिलहाल टल गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में अमेरिकी कांग्रेस (संसद) को आधिकारिक चिट्ठी लिखकर घोषणा की है कि ईरान के साथ जारी सैन्य शत्रुता अब समाप्त हो चुकी है.

ट्रंप का यह ‘यू-टर्न'(The ‘End’ of the US-Iran War) ऐसे समय में आया है जब उन पर सैन्य कार्रवाई जारी रखने के लिए संसद से मंजूरी लेने का भारी दबाव था. पोलिटिको की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि 7 अप्रैल के बाद से दोनों देशों के बीच कोई गोलीबारी नहीं हुई है, इसलिए अब युद्ध जैसे हालात नहीं हैं.

‘वॉर पावर रेजोल्यूशन’ का डर या कानूनी मजबूरी?

राजनीतिक पंडितों का मानना है कि ट्रंप का यह फैसला उनकी ‘मजबूरी’ भी हो सकता है. दरअसल, अमेरिका में 1973 का ‘वॉर पावर रेजोल्यूशन’ लागू है. इसके तहत राष्ट्रपति बिना संसद की मंजूरी के सिर्फ 60 दिनों तक ही सैन्य कार्रवाई कर सकते हैं.

ट्रंप ने 2 मार्च को संसद को हमले की जानकारी दी थी, जिसकी समय सीमा 1 मई को खत्म हो रही थी. संसद में फजीहत से बचने के लिए ट्रंप ने समय सीमा खत्म होने से ठीक पहले पत्र लिखकर कह दिया कि “दुश्मनी अब खत्म हो गई है, जिससे उन्हें अब सांसदों से अनुमति लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

28 फरवरी को शुरू हुई जंग कब थमी?(The ‘End’ of the US-Iran War)

ट्रंप ने अपने पत्र में तारीखों का पूरा ब्यौरा दिया है. उन्होंने लिखा कि 28 फरवरी 2026 से शुरू हुई शत्रुता अब आधिकारिक तौर पर समाप्त हो चुकी है. 7 अप्रैल के बाद से अमेरिका और ईरान के बीच एक भी गोली नहीं चली है. सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह कदम उन कानूनी बहसों को शांत करने की कोशिश है जो ट्रंप प्रशासन की सैन्य शक्तियों पर सवाल उठा रहे थे. हालांकि, ट्रंप ने यह भी साफ किया कि कूटनीति और सैन्य विकल्प-दोनों अभी भी मेज पर हैं.

‘मैं समझौते से संतुष्ट नहीं!’… ट्रंप ने फिर दिखाए तेवर

मरीन वन (हेलीकॉप्टर) से रवाना होने से पहले ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए ईरान के प्रति अपने कड़े रुख (US-Iran War) को बरकरार रखा. उन्होंने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन मैं फिलहाल उनके प्रस्तावों से संतुष्ट नहीं हूँ. ट्रंप ने ईरान के नेतृत्व पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वहां की सरकार पूरी तरह ‘बिखरी हुई’ और ‘असंगठित’ है. उनके बीच आंतरिक मतभेद इतने ज्यादा हैं कि वे किसी एक आम सहमति पर नहीं पहुँच पा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बंगाल में खेला अभी बाकी!..डायमंड हार्बर और मगराहाट वेस्ट के 15 बूथों पर आज क्यों हो रही है दोबारा वोटिंग?

इजरायल और अमेरिका का वो ‘महा-अभियान'(US-Iran War)

बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के खिलाफ एक बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया था, जिससे मिडिल ईस्ट में आग लग गई थी. दो महीनों तक चली इस खींचतान के बाद अब ट्रंप ने कदम पीछे खींचे हैं. भले ही वह इसे ‘शांति’ का नाम दे रहे हों, लेकिन कूटनीतिक जानकार इसे घरेलू राजनीति और कानूनी पेचदगियों के बीच ट्रंप का एक ‘रणनीतिक पीछे हटना’ मान रहे हैं. अब देखना होगा कि ईरान इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago