दुनिया

दोस्ती या धमाका? ट्रंप ने बताया ‘दोस्ताना माहौल’, उधर ईरान बोला- कोई बात ही नहीं हुई

US-Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच फिलहाल बातचीत जारी है और माहौल पहले की तुलना में बेहतर नजर आ रहा है. ट्रम्प ने उम्मीद जताई कि इस बार बातचीत किसी सकारात्मक नतीजे तक पहुंच सकती है. हालांकि उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी भी दी कि अगर बातचीत विफल रही तो अमेरिका एक बार फिर ईरान पर हवाई हमले शुरू करेगा.

बातचीत को दिया गया है एक और मौका- ट्रंप

सोमवार को एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बातचीत “दोस्ताना माहौल” में चल रही है. उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छे नतीजे की उम्मीद है, लेकिन अगर वार्ता बेनतीजा रही तो अमेरिका वही कार्रवाई करेगा जो पहले कर चुका है. ट्रम्प के इस बयान को ईरान के प्रति अमेरिका के सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है.

तीन दिन से थमे हैं हमले

करीब दो सप्ताह तक लगातार सैन्य कार्रवाई के बाद पिछले तीन दिनों से दोनों देशों के बीच कोई नया हमला सामने नहीं आया है. ट्रम्प ने दावा किया कि कुछ मध्यस्थ देशों की अपील पर अमेरिका ने हमले रोक दिए ताकि कूटनीतिक बातचीत को एक और मौका मिल सके. ईरान की ओर से भी इस दौरान कोई नई जवाबी कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे तनाव कुछ कम होता दिखाई दे रहा है.


ये भी पढ़ें: PoK में खून-खराबा: गोलीबारी में 9 लोगों ने तोड़ा दम, पाक सेना की बर्बरता आई सामने


ईरान ने बातचीत के दावे को किया खारिज

जहां ट्रम्प बातचीत जारी होने की बात कह रहे हैं, वहीं ईरान का रुख इससे बिल्कुल अलग है. ईरान के विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि अमेरिका के साथ फिलहाल कोई बातचीत नहीं चल रही है. मंत्रालय ने यह भी कहा कि ईरान की ओर से बातचीत शुरू करने के दावे पूरी तरह गलत हैं. दोनों देशों के बयानों में यह विरोधाभास कूटनीतिक स्थिति को और उलझाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…

3 minutes ago

पाकिस्तान की बर्बरता: अफगानिस्तान पर आधी रात दागीं मिसाइलें, मासूम बच्चों और महिलाओं समेत 5 की मौत

Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में तड़के एयरस्ट्राइक की. इस…

9 minutes ago

आसमान का नया हीरो: जानिए कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार, जिनकी बहादुरी से बची 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार कौन…

28 minutes ago

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

1 hour ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

2 hours ago

गुरुवार को सिद्धि योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, मकर और मीन को बंपर लाभ, जानें अन्य सभी राशियों का क्या है हाल?

1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…

2 hours ago