अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. (फाइल फोटो)
Israel-Palestine Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बुधवार (5 मार्च) को धमकी देते हुए कहा कि अगर सभी बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो गाजा में और तबाही मचेगी साथ ही हमास (Hamas) नेताओं को भागने का भी दे अल्टीमेटम दिया. युद्धविराम के दौरान इजरायल का पुरजोर समर्थन करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह इजरायल को वह सब कुछ भेज रहे हैं जिसकी उसे जरूरत है. ट्रंप ने बताया कि उनका प्रशासन इजरायल को अरबों डॉलर के हथियारों की आपूर्ति में तेजी ला रहा है.
कुछ दिनों पहले रिहा किए गए बंधकों से मिलने के बाद उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “सभी बंधकों को अभी रिहा करें, बाद में नहीं और जिन लोगों की आपने हत्या की है, उनके शवों को तुरंत लौटा दें, नहीं तो आपका काम खत्म हो जाएगा. ट्रंप ने हमास के नेताओं को कहा कि यह आपकी आखिरी चेतावनी है, जब तक आपके पास मौका है गाजा छोड़ कर भाग जाओ.”
ट्रंप ने गाजा के लोगों से कहा कि गाजा के लोगों के लिए एक सुंदर भविष्य आपका इंतजार कर रहा है, लेकिन अगर आप बंधकों को पकड़ते हैं तो ऐसा नहीं होगा, बल्कि अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप मारे जाएंगे. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यह टिप्पणी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की उस चेतावनी के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर हमास 7 अक्टूबर के हमले में पकड़े गए बचे बंधकों को नहीं सौंपता है, तो “ऐसे परिणाम होंगे जिनकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते.”
छह सप्ताह के शांति, जिसमें इजरायली जेलों में बंद फिलिस्तीनी कैदियों के बदले इजरायली बंधकों की अदला-बदली शामिल थी, के बाद संघर्ष विराम का पहला चरण समाप्त हो गया है. जबकि इजरायल ने कहा है कि वह पहले चरण को अप्रैल के मध्य तक बढ़ाना चाहता है. जबकि हमास ने दूसरा चरण शुरू करने पर जोर दिया है और कहा कि इस चरण में युद्ध का स्थायी अंत हो जाना चाहिए.
वहीं दूसरी ओर छह सप्ताह के संघर्ष विराम के बाद इजरायल ने गाजा में सभी वस्तुओं और आपूर्तियों के प्रवेश को रोक दिया है. इजरायल के नए सैन्य प्रमुख इयाल जमीर ने बुधवार को कहा कि हमास को वास्तव में एक गंभीर झटका लगा है, लेकिन वह अभी तक पराजित नहीं हुआ है, न ही मिशन अभी तक पूरा हुआ है.
वहीं इजरायल के सप्लाई रोकने के बाद फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी ने बुधवार को संयुक्त रूप से गाजा में मानवीय स्थिति को “विनाशकारी” बताया और इजरायल से बिना किसी बाधा के आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया.
7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले में 1,218 लोगों की मौत हुई, जिनमें से अधिकांश नागरिक थे. वहीं गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई में कम से कम 48,440 लोग मारे गए, जिनमें से अधिकांश नागरिक थे, दोनों पक्षों के आंकड़ों से पता चलता है. हमास के हमले के दौरान पकड़े गए 251 लोगों में से 58 गाजा में ही हैं, जिनमें से 34 के बारे में इजरायली सेना ने पुष्टि की है कि वे मर चुके हैं. माना जाता है कि बंधकों में पांच अमेरिकी बचे हैं. उनमें से चार की मौत की पुष्टि हो चुकी है और एक अन्य एडन अलेक्जेंडर के जीवित होने की संभावना है.
पिछले दिनों डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा पट्टी पर कब्जा करने और उसके लोगों को विस्थापित करने का प्रस्ताव रखा था जिसकी दुनिया भर में व्यापक निंदा हुई.
-भारत एक्सप्रेस
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…
Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…
UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…
PNB Home Loan EMI: दिवाली पर घर खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 30…
Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…
PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…