दुनिया

Jaishankar London Visit: लंदन में खालिस्तानियों का हंगामा, विदेश मंत्री एस जयशंकर की कार रोकने की कोशिश की…तिरंगा फाड़ा

S Jaishankar London Visit: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों ब्रिटेन के दौैरे पर हैं. यहां उन्होंने लंदन स्थित चैथम हाउस में आयोजित एक चर्चा में भाग लिया. लेकिन कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब वो अपने कार की तरफ बढ़ने लगे तो वहां पहले से विरोध कर रहे खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने उन्हें देखकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर इस समय ब्रिटेन और आयरलैंड के 6 दिनों के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने लंदन के चैथम हाउस थिंक टैंक में भारत का उदय और विश्व में भूमिका पर एक कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने कश्मीर से लेकर,  टैरिफ और अन्य मुद्दों पर बात की.

लेकिन इस कार्यक्रम के बाद वह जैसे ही बिल्डिंग से बाहर निकले. वहां खालिस्तानी झंडे लेकर मौजूद समर्थक पहले से ही नारेबाजी कर रहे थे. जयशंकर जब अपनी कार की तरफ बढ़े तब एक खालिस्तानी प्रदर्शनकारी ने भागकर उनकी कार का रास्ता रोक लिया. इस दौरान खालिस्तानी प्रदर्शनकारी ने तिरंगा फाड़ दिया. जिसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को वहां से हटाया

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लंदन में कश्मीर से लेकर अन्य मुद्दों पर खुल कर बात की. कश्मीर पर उन्होंने कहा कि हमने वहां चरणबद्ध तरीके से काम किया और अब बस हमारा चुराया हुआ हिस्सा वापस आ जाए तो काम स्थायी तौर पर खत्म हो जाएगा.

कार्यक्रम में क्या बोले विदेश मंत्री

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, “कश्मीर के मामले में वास्तव में हमने बहुत अच्छा काम किया है और इसके अधिकांश मामलों को सुलझाया है. मुझे लगता है कि अनुच्छेद 370 को हटाना पहला कदम था. फिर, कश्मीर में विकास और आर्थिक गतिविधि और सामाजिक न्याय को बहाल करना दूसरा कदम था, चुनाव कराना, जिसमें बहुत अधिक मतदान हुआ और तीसरा कदम था. मुझे लगता है कि हम जिस हिस्से का इंतजार कर रहे हैं, वह कश्मीर के चुराए गए हिस्से की वापसी है, जो अवैध पाकिस्तानी कब्जे में है. जब यह हो जाएगा, तो मैं आपको आश्वासन देता हूं. कश्मीर का मुद्दा सुलझ जाएगा.”

विशेष कार्यक्रम में बोलते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि हम स्पष्ट रूप से रुपये के अंतर्राष्ट्रीयकरण को बढ़ावा दे रहे हैं क्योंकि हम भारत का सक्रिय रूप से वैश्वीकरण कर रहे हैं. अधिक भारतीय विदेश यात्रा कर रहे हैं और रह रहे हैं और भारत के व्यापार और निवेश क्षेत्रों का विस्तार हुआ है. इसके परिणामस्वरूप रुपये का उपयोग भी बढ़ेगा.

विदेश मंत्री एस जयशंकर द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ब्रिटेन और आयरलैंड के छह दिनों के दौरे पर हैं. अपने छह दिनों के दौरान विदेश मंत्री ने सबसे पहले लंदन से शुरूआत की, जहां उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और विदेश मंत्री डेविड लैमी से मुलाकात की.


ये भी पढ़ें:  Israel- Palestine Conflict: ट्रंप की हमास को धमकी- “अगर सभी बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो गाजा में और तबाही मचेगी”


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago