Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अमेरिकी संसद का संयुक्त सत्र, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- हमारे देश का सुनहरा दौर लौटा, 2 अप्रैल से भारत और चीन पर पर लागू होंगे टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि छह हफ्ते पहले मैंने इस कैपिटल के गुंबद के नीचे खड़े होकर कहा था कि अमेरिका का सुनहरा दौर शुरू हो रहा है. तब से लेकर अब तक, हमने तीव्र गति से बिना रुके काम किया ताकि देश के इतिहास का सबसे कामयाब और शानदार दौर लाया जा सके.

Trump

Donald Trump Speech: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए अपनी पीठ थपथपाते हुए कहा कि अमेरिका का सुनहरा दौर लौट चुका है. ट्रंप ने दावा किया कि 43 दिनों में उन्होंने वह कर दिखाया जो अब तक कोई सरकार नहीं कर पाई. उन्होंने कहा, “छह हफ्ते पहले, मैंने इस कैपिटल के गुंबद के नीचे खड़े होकर कहा था कि अमेरिका का सुनहरा दौर शुरू हो रहा है. तब से लेकर अब तक, हमने तीव्र गति से बिना रुके काम किया है, ताकि देश के इतिहास का सबसे कामयाब और शानदार दौर लाया जा सके. पिछले 43 दिनों में जो हमने काम किया है, वह कई सरकारें कई साल में नहीं कर पाईं. अमेरिका वापस आ गया है. यह तो बस शुरुआत है.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं आज रात हाउस चैंबर में यह बताने के लिए लौटा हूं कि अमेरिका की रफ्तार फिर से लौट आई है, हमारी ताकत वापस आ गई है, हमारा गर्व लौट आया है, हमारा आत्मविश्वास फिर से ऊंचा है और अमेरिकी सपना पहले से बड़ा और बेहतर हो रहा है.”

संबोधन के दौरान ट्रंप ने 100 एग्जिक्यूटिव ऑर्डर्स का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “मैंने अब तक लगभग 100 एग्जीक्यूटिव ऑर्डर्स पर साइन किए हैं और छह हफ्ते पहले पद संभालने के बाद 400 से ज्यादा कार्यकारी कदम उठाए हैं.” उनके मुताबिक जॉर्ज वाशिंगटन का कार्यकाल ‘नंबर दो’ था, जबकि उनका सबसे ऊपर है.

बाइडेन अमेरिका के सबसे खराब राष्ट्रपति

ट्रंप ने जो बाइडेन को अमेरिका का सबसे खराब राष्ट्रपति बताया. उन्होंने कहा- ‘मैंने दक्षिणी सीमा पर नेशनल इमरजेंसी का ऐलान किया और अमेरिकी सेना व बॉर्डर पेट्रोल को तैनात किया ताकि हमारे देश पर हो रहे आक्रमण को रोका जा सके. जो बाइडेन अमेरिकी इतिहास के सबसे खराब राष्ट्रपति रहे. उनके कार्यकाल में हर महीने लाखों की संख्या में अवैध लोग अमेरिका में दाखिल हुए. ट्रंप ने डेमोक्रेटिक सांसदों की ओर देखते हुए कहा, ‘मैं जानता हूं कि मैं यहां कुछ भी कह दूं, इससे न तो ये खुश होंगे, न खड़े होंगे, न मुस्कुराएंगे और न ही तालियां बजाएंगे.’

भारत और चीन पर लगेगा टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘ भारत और चीन के खिलाफ पारस्परिक टैरिफ (America Reciprocal Tariff) 2 अप्रैल से लागू होंगे.’ इससे पहले अमेरिका ने कनाडा, मेक्सिको और चीन पर टैरिफ लगाए थे. ट्रंप ने इस नीति को अमेरिका के लिए निष्पक्षता और संतुलन लाने वाला कदम बताया. ट्रंप ने कहा कि वह हम पर जो भी टैरिफ लगाएंगे तो हम भी उन पर वही टैरिफ लगाएंगे. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ये टैरिफ अमेरिका को अमीर और महान बनाने के लिए है.


ये भी पढ़ें: ट्रंप की बात पर जेलेंस्की की सहमति, यूक्रेन ने रूस से युद्ध खत्म करने का किया अनुरोध


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest