दुनिया

“मैं अमेरिका-भारत मित्रता को और मजबूत बनाने के लिए तत्पर”, PM Modi से मुलाकात पर बोलीं तुलसी गबार्ड

अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (डीएनआई) तुलसी गबार्ड ने एक्स पोस्ट में लिखा कि वह अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं.

तुलसी गबार्ड ने एक्स पर किया पोस्ट

तुलसी गबार्ड ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को एक्स पोस्ट के माध्यम से माना कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका में स्वागत करना ‘सम्मान’ की बात थी. उन्होंने लिखा, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका में स्वागत करना सम्मान की बात है और मैं अमेरिका-भारत मित्रता को और मजबूत बनाने के लिए तत्पर हूं.”

गबार्ड ने यह टिप्पणी पीएम मोदी के उस पोस्ट के जवाब में की, जिसमें उन्होंने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान गबार्ड से मुलाकात की चर्चा की. “वाशिंगटन डीसी में अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की. उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी. भारत-अमेरिका मित्रता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसकी वह हमेशा से प्रबल समर्थक रही हैं.”

पीएम मोदी से की थी मुलाकात

गबार्ड हाल ही में संपन्न हुई अपनी यात्राओं के दौरान प्रधानमंत्री से मिलने वाली पहली प्रमुख शख्सियत थीं. उन्होंने बुधवार शाम को ब्लेयर हाउस में उनसे मुलाकात की थी. गबार्ड, अमेरिका की नई शीर्ष खुफिया प्रमुख हैं.

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रूप में, डेमोक्रेट के रूप में, वह इंडिया कॉकस की सह-अध्यक्ष थीं और उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ संबंध काफी अच्छे रहे हैं. यही वजह कि पीएम मोदी ने 2015 में हवाई में उनकी शादी पर एक दूत के माध्यम से तोहफे भेजे थे.

ट्रंप कैबिनेट में, वास्तव में, इंडिया कॉकस के दो पूर्व सह-अध्यक्ष हैं. दूसरे हैं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज, जो पिछले कार्यकाल में रिपब्लिकन राजनेता के रूप में प्रतिनिधि सभा के सदस्य थे और डेमोक्रेट रो खन्ना के साथ कॉकस के सह-अध्यक्ष भी थे.

यह भी पढ़ें- भारत को F-35 फाइटर जेट देगा अमेरिका, जानें India के लिए क्यों अहम है ये डील, क्या है विमान की खासियत

वाल्ट्ज प्रधानमंत्री से मिलने वाले दूसरे अहम शख्स थे. उनकी यात्रा के तुरंत बाद स्पेसएक्स और टेस्ला के अरबपति मालिक एलन मस्क अपने परिवार के साथ पीएम से मिले थे, जिसमें उनका पांच वर्षीय बेटा एक्स भी शामिल था. विवेक रामास्वामी प्रधानमंत्री के ब्लेयर हाउस पहुंचने वाले तीसरे हाई-प्रोफाइल विजिटर थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

2 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

3 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

3 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

4 hours ago