दुनिया

तियानआनमेन स्क्वायर पर ताकत का सबसे बड़ा प्रदर्शन, शी जिनपिंग बोले– दुनिया चुने शांति या युद्ध

Tiananmen Square Parade 2025: बीजिंग का तियानआनमेन स्क्वायर आज इतिहास का गवाह बना. द्वितीय विश्व युद्ध (China World War 2) की समाप्ति के 80 साल पूरे होने पर चीन ने दुनिया के सामने ताकत का ऐसा नजारा पेश किया है जिसे नजरअंदाज करना नामुमकिन है. सुबह से ही राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे, सड़कों पर आम लोगों की आवाजाही लगभग ना के बराबर कर दी गई थी और लाखों लोग टीवी और सोशल मीडिया के जरिए इस आयोजन को देख रहे थे.

शी जिनपिंग का संदेश

राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) माओ सूट पहनकर और पत्नी पेंग लियुआन के साथ मंच पर पहुंचे. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मानवता आज फिर से एक चौराहे पर खड़ी है. हमें तय करना होगा कि रास्ता शांति का होगा या युद्ध का होगा. उन्होंने (Xi Jinping) चीन की जनता के बलिदान को याद करते हुए कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध में चीनी सैनिकों ने भारी कीमत चुकाई और मानव सभ्यता को बचाने में बड़ी भूमिका निभाई.

रेड फ्लैग कार और सैनिकों का जोश

शी जिनपिंग (Xi Jinping) खुले काले लिमोज़ीन ‘रेड फ्लैग’ में सवार होकर सैनिकों का निरीक्षण करते नजर आए. यह वही कार है जो चीन की राजनीतिक शक्ति का प्रतीक मानी जाती है. माओ जेदोंग से लेकर हर बड़े नेता तक इसी कार ने चीन की अहम घटनाओं का हिस्सा बनकर इतिहास रचा है. सैनिकों के सामने खड़े होकर शी ने कहा कि कामरेड्स आपने कड़ी मेहनत की है. इसके जवाब में सैनिकों ने गगनभेदी आवाज में नारा लगाया और कहा कि ‘जनता की सेवा करें.”

मंच पर दुनिया की नजरें

दिन का सबसे अहम पल तब आया जब शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन (Kim Jong Un) एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते दिखाई दिए. तीनों नेताओं ने द्वितीय विश्व युद्ध के चीनी वेटरन्स से मुलाकात की और फिर मंच के केंद्र में जाकर साथ बैठे. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई और इसे पश्चिमी देशों के खिलाफ नए गठजोड़ का संकेत माना जा रहा है.

चीन और उत्तर कोरिया के रिश्तों में ठंडापन

विशेष बात यह भी रही कि चीन और उत्तर कोरिया के रिश्तों में पिछले कुछ सालों से ठंडापन रहा था लेकिन किम का इस परेड में शामिल होना बताता है कि बीजिंग अब प्योंगयांग को अपने खेमे में मज़बूती से जोड़ना चाहता है. पुतिन और किम के बीच हाल ही में गहरी दोस्ती देखने को मिली है और अब शी की मौजूदगी ने दोस्ती को और मज़बूत कर दिया है.

आम लोगों पर असर

जहां एक ओर बीजिंग ने ताकत और एकता का संदेश पूरी दुनिया को दिखाया वहीं इस परेड का असर आम जनता की जिंदगी पर भी पड़ा. सुरक्षा कारणों से कई पर्यटन स्थल बंद रहे, दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम लागू किया गया और स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गईं. करीब 50 हजार लोग स्क्वायर पर मौजूद थे जबकि करोड़ों लोगों ने इसे लाइव देखा.

इसे भी पढ़ें-ट्रंप का बड़ा बयान, पुतिन से नाराजगी, चीन-किम पर साजिश का आरोप

शक्ति प्रदर्शन का मतलब

बीजिंग का यह शक्ति प्रदर्शन सिर्फ़ चीन की सैन्य ताकत का नहीं बल्कि एक नए भू-राजनीतिक संदेश का भी संकेत है. शी जिनपिंग, पुतिन और किम जोंग एक साथ बैठना ये साफ कर दिया है कि पूर्वी एशिया से निकल रही यह तस्वीर आने वाले वक्त की अंतरराष्ट्रीय राजनीति को गहराई से प्रभावित करेगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

12 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

27 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

45 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

58 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

2 hours ago