उत्तर प्रदेश

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित कार ट्रक से टकराई, 3 की दर्दनाक मौत, देखें तस्वीरें!

Amethi Purvanchal Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस दर्दनाक दुर्घटना में मौके पर ही तीन लोग मारे गए. बताया जा रहा है कि करीब साढ़े 3 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी थी, जिससे कार में सवार 3 लोगों की जान चली गई.

जानकारी के अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्थित कैंटीन की तरफ ट्रक मुड़ रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी.

जानकारी सामने आई है कि यह लोग आजमगढ़ से लखनऊ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कार हादसे की शिकार हो गई.

बाजार शुक्ल क्षेत्र के पास हुआ हादसा

बुधवार तड़के यह हादसा बाजार शुक्ल क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 60.1 किलोमीटर के पास हुआ. टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ चुके थे, जबकि ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ.

ये भी पढ़ें- चेन्नई एयरपोर्ट पर 60 करोड़ की कोकीन जब्त, अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला. सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बाजार शुक्ल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

34 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

49 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago