दुनिया

अमेरिका ने 1 लाख डॉलर की H-1B वीजा फीस पर दी सफाई, मौजूदा वीजा धारक रहेंगे मुक्त

USA H-1B Visa: विदेशी पेशेवरों को बड़ी राहत देते हुए अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने एच-1बी वीजा की 1 लाख डॉलर आवेदन फीस पर नया दिशा-निर्देश जारी किया है. इसमें कई छूटें और अपवाद शामिल किए गए हैं. नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, जो लोग एफ-1 (छात्र) वीजा से एच-1बी वीजा श्रेणी में स्विच कर रहे हैं, उन्हें यह भारी शुल्क नहीं देना होगा. इसी तरह अमेरिका के भीतर रहकर वीजा में संशोधन, स्थिति परिवर्तन या अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन करने वाले एच-1बी वीजा धारकों पर भी यह शुल्क लागू नहीं होगा.

इसके अलावा मौजूदा एच-1बी वीजा धारकों को देश में आने-जाने पर किसी तरह की रोक नहीं होगी. यह शुल्क केवल उन नए आवेदकों पर लागू होगा जो अमेरिका के बाहर हैं और जिनके पास मान्य एच-1बी वीजा नहीं है. नई आवेदन प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन भुगतान लिंक भी जारी किया गया है.

फैसले के खिलाफ ट्रंप प्रशासन पर मुकदमा

यह स्पष्टीकरण ऐसे समय आया है जब अमेरिकी चेंबर ऑफ कॉमर्स ने इस फैसले के खिलाफ ट्रंप प्रशासन पर मुकदमा दायर किया है. संगठन ने इस फीस को “गैरकानूनी” बताते हुए कहा कि इससे अमेरिकी व्यवसायों पर “गंभीर आर्थिक असर” पड़ेगा और कंपनियों को या तो अपने श्रम खर्च में भारी बढ़ोतरी करनी पड़ेगी या फिर कुशल विदेशी कर्मचारियों की भर्ती कम करनी होगी.

ट्रंप प्रशासन के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कानूनी चुनौती है. इससे पहले, श्रमिक संघों, शिक्षा विशेषज्ञों और धार्मिक संस्थाओं के समूह ने भी 3 अक्टूबर को मुकदमा दायर किया था.

अमेरिकी नागरिकों को रोजगार का प्रोत्साहन देना

डोनाल्ड ट्रंप ने 19 सितंबर को हस्ताक्षरित इस घोषणा पर कहा था कि इसका उद्देश्य “अमेरिकी नागरिकों को रोजगार का प्रोत्साहन देना” है. हालांकि, इस फैसले से मौजूदा वीजा धारकों में भ्रम की स्थिति बन गई थी कि क्या वे अमेरिका लौट पाएंगे या नहीं. व्हाइट हाउस ने 20 सितंबर को आईएएनएस से कहा था कि यह “एक बार लिया जाने वाला शुल्क” है, जो केवल नए वीजा आवेदनों पर लागू होगा, न कि नवीनीकरण या मौजूदा वीजा धारकों पर.

बता दें कि 2024 में भारतीय मूल के पेशेवरों को कुल स्वीकृत एच-1बी वीजाओं में 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी मिली थी. इसका कारण था वीजा स्वीकृति में लंबित मामलों का भारी बैकलॉग और भारत से आने वाले उच्च कौशल वाले आवेदकों की बड़ी संख्या.


ये भी पढ़ें: अगर हमला जारी रहा तो पूरी तरह खत्म कर देंगे…हमास को ट्रंप की सख्त चेतावनी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी में कटे 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम…! क्या SIR का दांव बीजेपी पर पड़ जाएगा उल्टा?

उत्तर प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के दौरान करीब 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के…

20 minutes ago

साबरमती ट्रेन अग्निकांड पर राकेश अस्थाना का बड़ा बयान, बोले- हादसा नहीं थी आग, पूरी साजिश के तहत दिया गया अंजाम

Rakesh Asthana Statement: 2002 के गोधरा साबरमती ट्रेन अग्निकांड पर SIT के तत्कालीन प्रमुख राकेश…

28 minutes ago

महिला पुलिस की तैनाती, चेंजिंग रूम और निर्बाध बिजली! छठ व्रतियों के लिए सीएम योगी ने खोल दिया पिटारा

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर को सायंकाल अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य दिया…

34 minutes ago

छठ का त्योहार कहां-कहां मनाया जाता है? जानिए भारत से लेकर विदेशों तक कैसे मनाई जाती है सूर्य उपासना की यह परंपरा

Chhath Puja Celebration: छठ महापर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में…

53 minutes ago

महादेव ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी

Mahadev App Case: महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में सीबीआई ने छह राज्यों में 33…

1 hour ago

U19 Asia Cup Final: पाक ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा गेंदबाजी, क्या टीम इंडिया लेगी पुराने जख्मों का बदला?

ओमान के अल अमेरात में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में…

2 hours ago