अमेरिका में उड़ानों पर रोक
US Air Traffic Control Failure: अमेरिका में शुक्रवार को हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने देशभर के एयरपोर्ट पर विमानों की उड़ानों को अस्थायी रूप से रोकने का आदेश जारी कर दिया. एयर रूट ट्रैफिक कंट्रोल सेंटरों में कम्युनिकेशन सिस्टम प्रभावित होने के बाद यह फैसला लिया गया. इस घटना से हजारों उड़ानें प्रभावित हुईं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि FAA के तकनीकी विशेषज्ञ समस्या की जांच कर रहे हैं. जैसे ही स्थिति को लेकर नई जानकारी मिलेगी उसे सार्वजनिक किया जाएगा.
इस तकनीकी खराबी का असर धीरे-धीरे पूरे अमेरिका के एविएशन नेटवर्क पर दिखाई देने लगा. शिकागो एयरपोर्ट से शुरू हुई समस्या के बाद देश के अलग-अलग एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ.
फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म FlightRadar24 के प्रवक्ता इयान पेटचेनिक के मुताबिक, शाम 7 बजे तक 2,400 से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी थीं. बाद में यह आंकड़ा बढ़कर 3,300 से ज्यादा हो गया. वहीं करीब 10,200 उड़ानें देरी से चलीं.
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक इस संकट के चलते कुल 13,000 से अधिक उड़ानें प्रभावित और रद्द हुईं. रिपोर्ट में इसका असर वीकेंड तक बने रहने की आशंका जताई गई है.
अमेरिकी गृह सुरक्षा मंत्री मार्कवेन मुलिन ने लोगों से घबराने की अपील नहीं की. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है. सरकार के पास सभी विमानों की स्थिति का हिसाब मौजूद है. संबंधित एजेंसियां यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी हैं.
मुलिन ने साफ किया कि उड़ानों पर रोक का माइक्रोसॉफ्ट से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा,
मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि सभी लोग समझें कि इसका माइक्रोसॉफ्ट से कोई कनेक्शन नहीं है. मुझे पता है कि कई लोग इसे उससे जोड़ रहे हैं. अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक यह साइबर अटैक नहीं है. हम अभी भी इसकी जांच कर रहे हैं और हमारी टीमें काम कर रही हैं.
सरकार ने प्रभावित यात्रियों की मदद के लिए भी कदम उठाए हैं. मार्कवेन मुलिन के मुताबिक एयरपोर्ट प्रशासन, स्थानीय निकायों, शहरों और राज्यों के साथ मिलकर समन्वय किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- अमेरिका के आसमान में 9/11 जैसी इमरजेंसी! एक झटके में ठप हुईं 13 हजार उड़ानें, क्या है पूरा मामला?
उन्होंने बताया कि फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (FEMA) ने अपने सहायता केंद्र सक्रिय कर दिए हैं. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि प्रभावित यात्रियों को जरूरी दवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं की कमी न हो.
– भारत एक्सप्रेस
Jawaharlal Nehru Jayanti: पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ…
India Forex Reserves Increase: 6 नवंबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार…
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 38 IAS अधिकारियों का…
अमेरिका में FAA के आपातकालीन आदेश के बाद हजारों घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं.…
IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों…
14 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक शुक्ल पंचमी के अवसर पर लाभ पंचमी और ज्ञान…