देश

जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, राजनाथ सिंह और शिवराज चौहान ने भी किया याद

Jawaharlal Nehru Jayanti: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर नेताओं ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नेहरू के योगदान को याद कर बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को शुभकामनाएं दीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा,

पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नेहरू को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा,

पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर, मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं. भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के तौर पर उनके नेतृत्व ने हमारे देश के शुरुआती सालों पर एक अमिट छाप छोड़ी है.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पोस्ट कर लिखा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर सादर नमन!

दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने भी नेहरू को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और आधुनिक भारत के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा.

बाल दिवस पर बच्चों को दी शुभकामनाएं

नेहरू जयंती के साथ ही देशभर में बाल दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर ओडिशा के राज्यपाल ब्रज मोहन राम ने बच्चों के प्रति नेहरू के प्रेम और उनके बेहतर भविष्य की सोच को याद किया. उन्होंने कहा कि बच्चों और युवा दिमागों को बेहतर बनाने का उनका नजरिया हर बच्चे के लिए अच्छा भविष्य तैयार करने की प्रेरणा देता है. उन्होंने बाल दिवस की शुभकामनाएं भी दीं.

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल सैयद अब्दुल नजीर ने बाल दिवस पर राज्य के बच्चों को बधाई दी. उन्होंने अपने संदेश में बच्चों को देश की उम्मीद और भविष्य बताया.

पवन कल्याण ने भी दी शुभकामनाएं

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि आज किसी बच्चे का देखा सपना कल देश की ताकत बन सकता है. हर बच्चे में बड़ी काबिलियत, कल्पनाशक्ति और बेहतर भविष्य बनाने की क्षमता है. समाज की जिम्मेदारी है कि बच्चों को ऐसा माहौल मिले, जहां वे बिना डर के सपने देख सकें, सवाल पूछ सकें और अपनी प्रतिभा को निखार सकें.

ये भी पढ़ें- यूपी में आधी रात को योगी सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी…! 5 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसरों का तबादला

पवन कल्याण ने बच्चों की शिक्षा में निवेश करने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि किसी बच्चे के हालात उसकी संभावनाओं की सीमा तय नहीं करने चाहिए.

वहीं, भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद किया और देशभर के बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने बच्चों से सवाल पूछते रहने और नई चीजें जानने की कोशिश करते रहने की अपील की.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.49 अरब डॉलर बढ़कर 719.5 अरब डॉलर पहुंचा, गोल्ड रिजर्व में भी उछाल

India Forex Reserves Increase: 6 नवंबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार…

27 minutes ago

यूपी में आधी रात को योगी सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी…! 5 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसरों का तबादला

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 38 IAS अधिकारियों का…

35 minutes ago

अमेरिका के आसमान में 9/11 जैसी इमरजेंसी! एक झटके में ठप हुईं 13 हजार उड़ानें, क्या है पूरा मामला?

अमेरिका में FAA के आपातकालीन आदेश के बाद हजारों घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं.…

2 hours ago

अगले 10 घंटे में कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज! 60 की स्पीड से चलेंगी तूफानी हवाएं, बारिश का अलर्ट

IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों…

2 hours ago

Aaj ka Panchang: आज छठ महापर्व का पावन ‘खरना’! जानिए सूर्यास्त का समय, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

14 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक शुक्ल पंचमी के अवसर पर लाभ पंचमी और ज्ञान…

2 hours ago

शूल योग से ग्रहों की चाल में बड़ा उलटफेर! मेष से लेकर मीन तक…जानिए किन राशियों की बदल जाएगी किस्मत?

14 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल पंचमी, लाभ पंचमी और छठ महापर्व के खरना के…

3 hours ago