दुनिया

‘भारत मुझपर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है’, ट्रंप ने कहा पीएम मोदी का मैं बड़ा प्रशंसक

Donald Trump Message: अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर भारत मंडपम में एक विशेष आयोजन हुआ. इस मौके पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना मित्र बताते हुए कहा कि भारत उन पर पूरा भरोसा कर सकता है.

ट्रंप का संदेश

सर्जियो गोर ने फोन को माइक्रोफोन के पास रखकर ट्रंप का संदेश सबको सुनाया. ट्रंप ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी बेहद पसंद हैं और वे उनके बड़े प्रशंसक हैं. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका पहले कभी इतने करीब नहीं रहे और भारत को यदि कभी मदद की जरूरत पड़े तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकता है.

अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर दावा

अपने संबोधन में ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अमेरिका रिकॉर्ड बना रहा है, शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था दोनों ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. कार्यक्रम में ए.आर. रहमान की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया, जहां उन्होंने ‘दिल से’, ‘मां तुझे सलाम’ और ‘तेरे बिना’ जैसे गीत गाए.

मोदी के लिए प्रशंसा

ट्रंप ने रूबियो को अमेरिका का सबसे महान विदेश मंत्री बताया और अंत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को मेरा नमस्कार कहना और उन्हें बताना कि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. वहीं रूबियो ने भारत को अमेरिका का प्रमुख साझेदार बताया.

जयशंकर का वक्तव्य

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता, कानून के शासन और जवाबदेह शासन जैसे विचारों को जन्म दिया, जिनकी गूंज भारत जैसे बहुलतावादी समाज में स्वाभाविक रूप से मिलती है. उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही है और यह भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने का अवसर है.

ये भी पढ़ें-लाइव इवेंट में अचानक आया डोनाल्ड ट्रंप का फोन, बोले- मुझे प्रधानमंत्री मोदी बहुत पसंद हैं, भारत को मेरा हैलो कहना!

जन्मदिन का जश्न और समापन

कार्यक्रम में रूबियो का जन्मदिन भी मनाया गया. समापन अमेरिकी बैंड ‘विलेज पीपुल’ की प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसने माहौल को और भी खास बना दिया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गदगद हुए पीएम मोदी, पोस्ट कर बताया कारण?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…

8 minutes ago

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

32 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

32 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

44 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

45 minutes ago