दुनिया

अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक समझौते की तैयारी! क्या 48 घंटे में बदल जाएगी पश्चिम एशिया की तस्वीर?

US Iran Deal: अमेरिका और ईरान ने दोनों के बीच बढ़े तनाव को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ा दिये हैं. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान एक पेज के समझौता ज्ञापन (MOU) को अंतिम रूप देने के बेहद करीब पहुंच गए हैं.

रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि अगले 48 घंटों के भीतर ईरान की ओर से कुछ अहम मुद्दों पर जवाब मिल सकता है, हालांकि अभी तक किसी भी बिंदु पर अंतिम सहमति नहीं बनी है. युद्ध शुरू होने के बाद यह पहला मौका है जब दोनों देश समझौते के इतने करीब नजर आ रहे हैं.

इस बीच इजरायल ने इस संभावित समझौते से खुद को अनजान बताया है. इजरायली सूत्रों का कहना है कि उन्हें इस डील की कोई जानकारी नहीं है और वे अभी भी संभावित संघर्ष की तैयारियों में जुटे हैं. इजरायल का यह रुख पूरे घटनाक्रम को और जटिल बना रहा है.

ट्रंप ने ईरान को दी सख्त चेतावनी

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा नहीं खोला, तो उस पर पहले से कहीं बड़े स्तर पर बमबारी की जाएगी. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि यदि ईरान बातचीत में तय शर्तों को मान लेता है, तो एपिक फ्यूरी अभियान समाप्त कर दिया जाएगा और नाकाबंदी हटाकर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल दिया जाएगा. लेकिन अगर ईरान सहमत नहीं होता, तो व्यापक सैन्य कार्रवाई की जाएगी.

परमाणु संवर्धन कार्यक्रम पर लगानी होगी रोक

रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित समझौते के तहत ईरान परमाणु संवर्धन कार्यक्रम पर रोक लगाने की प्रतिबद्धता जताएगा. इसके बदले अमेरिका उस पर लगे प्रतिबंधों में ढील देगा और ईरान के अरबों डॉलर के फंड जारी करने पर सहमत हो सकता है. साथ ही, होर्मुज जलडमरूमध्य पर लगी पाबंदियां भी हटाई जा सकती हैं.

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु में बड़ा सियासी उलटफेर! विजय को रोकने के लिए साथ आ सकते हैं धुर विरोधी DMK और AIADMK?

हालांकि, यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस समझौते की कई शर्तें अंतिम वार्ता के बाद ही लागू होंगी. ऐसे में फिलहाल स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है और तनाव फिर बढ़ने या संघर्ष दोबारा भड़कने की आशंका अभी भी बनी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

6 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

12 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

49 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

49 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago