TMC 11 MLAs missing: बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों (West Bengal election 2026) के बाद ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार (6 मई) शाम अपने कालीघाट स्थित आवास पर नवनिर्वाचित विधायकों की अहम बैठक बुलाई. यह बैठक चुनाव के बाद पार्टी की स्थिति और आगे की रणनीति तय करने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही.
हालांकि, इस पहली ही बैठक में तृणमूल कांग्रेस के लगभग 11 विधायक शामिल नहीं हुए. इन विधायकों की गैरहाजिरी ने राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है. माना जा रहा है कि चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी के भीतर असंतोष और मतभेद उभर कर सामने आ सकते हैं. चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं मिला, जिसके चलते पार्टी नेतृत्व पर दबाव भी बढ़ा है. ऐसे समय में विधायकों का बैठक से दूरी बनाना यह संकेत दे रहा है कि पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है.
ममता बनर्जी की बैठक में 11 विधायक शामिल नहीं हुए, जिससे सियासी हलचल बढ़ गई है. सूत्रों के अनुसार, बैठक में न पहुंचने वालों में मुर्शिदाबाद के सागरदिघी से विधायक बायरन विश्वास भी शामिल हैं. खास बात यह है कि उनके रुख को लेकर पहले से ही चर्चाएं चल रही थीं, इसलिए उनकी गैरहाजिरी ने और सवाल खड़े कर दिए हैं.
अन्य अनुपस्थित विधायकों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं. बताया जा रहा है कि यह बैठक चुनाव नतीजों की समीक्षा और आगे की रणनीति तय करने के लिए बुलाई गई थी, इसलिए इसे काफी अहम माना जा रहा था. ऐसे समय में, जब तृणमूल कांग्रेस को चुनाव में बड़ा नुकसान हुआ है, कुछ विधायकों का इस बैठक से दूर रहना पार्टी के लिए चिंता का संकेत माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: “जाएं या न जाएं…” ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार पर चुटकी लेते बोले हिमंता
इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भारी बढ़त हासिल करते हुए स्पष्ट बहुमत की ओर कदम बढ़ाया है और लगभग 207 से सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा झटका लगा है और उनको सिर्फ 80 सीटें मिली है. इस परिणाम को राज्य में लंबे समय से चल रहे TMC शासन के अंत और एक नए राजनीतिक दौर की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, वहीं कांग्रेस को 2 सीटें और वाम दलों का 1 सीट मिली है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…
'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…
पीएम मोदी के पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को भायंदर की 2,810…
Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने दावा किया कि मक्का की ओर बढ़ रहे…