दुनिया

वेनेजुएला से तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा एक्शन, कैरिबियाई सागर में संदिग्ध ड्रग नाव पर किया सैन्य हमला

US military Strike On Venezuela Boat: वेनेजुएला से बढ़ते तनाव के बीच एक बार फिर अमेरिकी सेना ने कैरिबियाई सागर में सैन्य कार्रवाई की है. यह हमला एक संदिग्ध ड्रग तस्करी वाली नाव पर किया गया है. इस हमले में कुछ लोग जिंदा भी बच गए हैं. इसके बाद अमेरिका और वेनेजुएला के संबंधों में और ज्यादा तनाव बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि अमेरिकी सेना के हमले के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. अभी तक ये भी पता नहीं चला है कि अमेरिकी सेना के हमले में जीवित बचे लोगों की मदद की गई या अब वे अमेरिकी हिरासत में हैं.

पहले भी कर चुका है हमला

अमेरिकी सेना ने इससे पहले भी कैरेबियाई सागर में वेनेजुएला के पास कई संदिग्ध नावों पर हमला किया था. जिसमें लगभग 27 लोगों की मौत हो गई थी. अमेरिकी रक्षा विभाग ने इन्हें ‘नार्को-टेररिस्ट’ यानी नशा आतंकवादी बताया था. वहीं अमेरिकी सेना के इस हमले पर कई कानूनी विशेषज्ञों ने सवाल उठाये थे.

ट्रंप ने वेनेजुएला की सरकार को बताया है अवैध

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अवैध करार दिया है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लोविट ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति पर अवैध शासन चलाने का आरोप लगाया है. कैरोलीन का कहना है कि मादुरो वेनेजुएला की जनता का वैध प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं.

ट्रंप प्रशासन का कहना है कि वेनेजुएला के नशा आतंकवादी समूहों के खिलाफ युद्ध में अमेरिका पहले से ही शामिल है, इसलिए इन हमलों की वैधता पर कोई प्रश्नचिन्ह नहीं है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले हुए हमलों का वीडियो खुद शेयर किया था.

ये भी पढ़ें- Bihar Elections 2025: लंबी खींचतान के बाद कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, बिक्रम सीट से अनिल कुमार सिंह को बनाया उम्मीदवार

वेनेजुएला ने संयुक्त राष्ट्र से की थी शिकायत

अमेरिकी सेना के द्वारा लगातार वेनेजुएला के नावों को निशाना बनाये जाने की शिकायत वेनेजुएला के संयुक्त राष्ट्र राजदूत सैमुएल मोंकाडा ने UN से की है. मोकाडा ने UN को भेजे गए अपने पत्र में अमेरिकी हमलों को अवैध घोषित करने और वेनेजुएला की संप्रभुता के समर्थन की मांग की है.

नई टास्कफोर्स संभालेगी कमान

पिछले हफ्ते ही पेंटागन ने वेनेजुएला से लगातार हो रहे मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए कैरेबियाई क्षेत्र में काउंटर नार्कोटिक्स अभियान की कमान संभालने के लिए नए टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की थी. पहले यह काम ‘सर्दन कमांड’ संभाल रही थी. इस नए टास्कफोर्स का संचालन नॉर्थ कैरोलाइना के कैंप लेज्यून स्थित II मरीन एक्सपेडिशनरी फोर्स संभालेगी. जो अपने तेज विदेशी सैन्य अभियानों के लिए जानी जाती है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

2 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

3 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

4 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

5 hours ago