देश

Weather Update: दिवाली से पहले मौसम ने दिखाई अलग-अलग रंगत, कुछ शहरों में ठंड तो कुछ में धूप का कहर

Weather Update: दिवाली के आते ही मौसम ने अपना अलग अंदाज दिखाना शुरू कर दिया है. देशभर के अलग-अलग हिस्सों में सुबह की ठंड लोगों को रजाई में घुसने पर मजबूर कर रही है, तो वहीं दिन में तेज धूप कुछ शहरों में परेशानियों का कारण बन रही है.

कुछ जगहों पर हल्की बारिश ने राहत पहुंचाई है, लेकिन इसके साथ ही ट्रैफिक जाम और जलभराव जैसी मुश्किलें भी बढ़ गई हैं. मौसम विभाग (IMD) ने आगामी दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें ठंड, कोहरा, शुष्क हवाओं और बारिश जैसी स्थितियों की संभावना जताई गई है.

दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह का मौसम ठंडक भरा है. तापमान रात में 17 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है, जिससे सुबह और देर रात में ठिठुरन महसूस होती है. दोपहर में तेज धूप लोगों को गर्मी का अहसास दिलाती है. वहीं, हवा की गुणवत्ता भी चिंता का विषय बनी हुई है.

नोएडा में AQI 201 पार कर गया है, जबकि दिल्ली, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी 200 के पार दर्ज किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली का मौसम सामान्यत: साफ रहेगा, हालांकि 19 से 22 अक्टूबर के बीच हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदला, हवा फिर हुई जहरीली, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में शुष्क मौसम

उत्तर प्रदेश के दोनों हिस्सों में 17 से 22 अक्टूबर तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. बारिश या तेज हवाओं की संभावना फिलहाल नहीं है. हल्की उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं, लेकिन तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. ऐसे में बाहरी गतिविधियों और यात्रा के लिए मौसम अनुकूल माना जा रहा है.

उत्तराखंड में ठंड ने बढ़ाई सतर्कता

उत्तराखंड में मौसम साफ है, लेकिन सुबह और शाम के तापमान में अंतर बढ़ गया है. देहरादून में कई जगह बादल छाए रह सकते हैं. पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश ने ठंडक बढ़ा दी है. खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आने वाले दिनों में अतिरिक्त गर्म कपड़े और सतर्कता जरूरी होगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

गैस का चैंबर बनी दिल्ली…! सीजन का रिकॉर्ड तोड़ AQI पहुंचा 380 के पार, प्रदूषण पर क्या बोला IMD?

Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…

11 minutes ago

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले सोने-चांदी की चाल में यू-टर्न, 3000 रुपये तक उछले दाम; फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों…

13 minutes ago

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

2 hours ago

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

2 hours ago

Florida Plane Crash: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, घर से 10 KM दूर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की हुई मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…

2 hours ago