दुनिया

Israel Iran Ceasefire: नेतन्याहू ने ट्रंप को कहा “थैंक्स”, ईरान ने भी दिए सीजफायर के संकेत

Israel Iran Ceasefire: इजरायल और ईरान के बीच आखिरकार सीजफायर हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज सुबह इसकी घोषणा की. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा कि ईरान और इजरायल के बीच अब सीजफायर लागू हो चुका है. हालांकि डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा सीजफायर की घोषणा करने के बाद भी ईरान ने इजरायल पर हमला किया. इस हमले में तीन लोग मारे गए.

सीजफायर को लेकर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी बात कही है. उन्होंने कहा कि इजरायल ने सभी लक्ष्य हासिल कर लिए हैं. इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को तबाह कर दिया है. इसके अलावा उसके बैलिस्टिक मिसाइल वाले खतरे को भी समाप्त कर दिया है.

नेतन्याहू ने ट्रंप को कहा “थैंक्स”

सीजफायर को लेकर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी धन्यवाद कहा है. उन्होंने कहा कि इजरायल का साथ देने और ईरान के परमाणु खतरे को समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वो धन्यवाद करते हैं.

दोनों देशों ने दिये सीजफायर के संकेत

हालांकि सीजफायर के ऐलान के बाद भी इजरायल पर ईरानी हमले जारी रहे. ईरान ने मंगलवार की सुबह इजरायल पर फिर मिसाइलें दागी. इस हमले में तीन इजरायली मारे गए. जिसकी पुष्टि खुद इजरायल ने की है. हालांकि ईरान ने इस हमले को स्वीकार नहीं किया है. लेकिन दोनों देशों ने सीजफायर के संकेत दे दिए हैं.

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: पोस्त तस्करों का पुलिस पर फिल्मी अंदाज़ में हमला, कई जवान घायल

ईरान ने पहले ही दे दी थी अमेरिका को हमले की जानकारी

अमेरिका के द्वारा ईरान के परमाणु ठिकाने पर हमले के बाद ये माना जा रहा था कि ईरान भी इसका जवाब देगा. इसके अगले दिन ही ईरान ने इराक और कतर स्थित अमेरिकी एयरबेस पर हमले किए. हालांकि इसकी जानकारी ईरान ने पहले ही अमेरिका को दे दी थी. यह हमला कर ईरान अपनी जनता को ये संदेश देना चाहता था कि हमने अमेरिकी हमले का बदला ले लिया है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

9 minutes ago

सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…

9 minutes ago

डीयू छात्र संघ चुनाव मामले में NSUI को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को चुनौती देने वाली NSUI…

9 minutes ago

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: 80 साल के मालिक हरिराम गुप्ता को कोर्ट से बड़ा झटका, मेडिकल बेल खारिज

दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता को पटियाला…

15 minutes ago

PM मोदी और US प्रेसिडेंट ट्रंप में फोन पर अहम बातचीत: ट्रेड, डिफेंस और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर हुई व्यापक समीक्षा

MODI-TRUMP HIGH LEVEL TALKS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार…

37 minutes ago

‘पड़ोसी को बाप, भैया को सैंया’ बाबा बागेश्वर के बयान पर पंजाब में बवाल, शाही इमाम ने दे दिया अल्टीमेटम

Dhirendra Krishna Shastri: लुधियाना में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पंजाब…

38 minutes ago