दुनिया

कश्मीर पर चीख रहा था शहबाज शरीफ, अमेरिका ने दिखा दिया ठेंगा; ट्रेड डील के साथ बोनस में और क्या दे गए ट्रंप?

US map shows PoK as part of India: अमेरिका से पाकिस्तान की राजनयिक नींद उड़ाने वाली बड़ी खबर सामने आई है. आखिर अमेरिका ने ऐसा क्या कदम उठाया कि शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर की नींद हराम हो जाए. दरअसल, हाल ही में भारत-अमेरिका की ट्रेड डील को लेकर यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रजेंटेटिव के आधिकारिक हैन्डल ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी PoK और आक्साइ चिन को भारत का अभिन्न हिस्सा मान लिया है. मजे की बात ये है कि हाल ही में शहबाज शरीफ कथित ‘कश्मीर सॉलिडैरिटी डे’ पर PoK असेंबली में चिल्ला रहे थे कि ‘कश्मीर पाकिस्तान की जुगुलर वेन है.’ लेकिन उसी पल अमेरिका का नक्शा चीख-चीखकर बता रहा है कि जुगुलर वेन नहीं, POK भारत का अभिन्न अंग है.

खैर वैसे भी PoK भारत का हिस्सा ही है. भारत शुरू से कहता आया है कि PoK उसका अटूट अंग है जिस पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा जमाया हुआ है. अब मानो भारत की इस दलील पर अमेरिका ने ठप्पा लगा दिया है. अमेरिका के जारी नए नक्शे में साफ दिख रहा है कि पाक का कब्जा गैरकानूनी है और PoK भारत का ही हिस्सा है

अमेरिका द्वारा जारी नक्शा क्या कहता है?

यूएस ट्रेड रिप्रिज़ेनटिव(USTR) ने अमेरिका-भारत के बीच हुए व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क पर एग्रीमेंट ऐग्रिकल्चर को लेकर एक पोस्ट किया था. लेकिन इस पोस्ट में एक ऐसा नजारा ऐसा दिख गया जोकि भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत साबित हुआ. दरअसल पोस्ट के साथ जारी नक्शे में USTR ने PoK और गिलगित-बाल्टिस्तान समेत चीन के कब्जे वाले हिस्से को भारत की सीमा के अंदर दिखा दिया. बता दें कि यह भारत की लंबे समय से चली आ रही दलील पर अमेरिका की ओर से ठप्पा लगाने जैसा है. भारत शुरू से कहता आया है कि PoK और आक्साइ चिन उसका अटूट अंग है, जिस पर पाकिस्तान और चीन ने अवैध कब्जा जमाया हुआ है. अब अमेरिका के आधिकारिक अकाउंट से ऐसा नक्शा आने का मतलब है कि वाशिंगटन अब भारत की इस बात को मान रहा है.

 

शहबाज शरीफ की निकल गई हवा

5 फरवरी को कथित कश्मीर सॉलिडैरिटी डे पर पाक पीएम शहबाज शरीफ ने PoK की मुफ्फराबाद असेंबली में भाषण दिया था. उन्होंने कश्मीर को पाकिस्तान की “jugular vein” (गर्दन की मुख्य नस) बताया और कहा कि यह पाक का हिस्सा बनेगा. उसी समय (6 फरवरी 2026) अमेरिका के ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ने भारत-US ट्रेड डील फ्रेमवर्क जारी करते हुए नक्शा शेयर किया. इसमें PoK और अक्साई चिन सहित पूरा J&K भारत का हिस्सा दिखाया गया, वो भी बिना किसी विवादित चिह्न के. यह टाइमिंग पाकिस्तान के लिए करारा झटका साबित हुई है

पाकिस्तान को लगा डबल झटका

बताते चलें कि भारत ने हाल ही में अमेरिका से व्यापार को लेकर समझौता किया है. भारत के यूएस से रिश्ते कुछ बिगड़े थे जब रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने 25% सजा टैरिफ ठोका था. जिसके बाद भारत ने इस मुद्दे को भी सुलझा लिया है. वहीं अब अमरीका द्वारा इस प्रकार का नक्शा पाकिस्तान के लिए करारा डबल झटका साबित हो रहा है.

ज्ञात रहे दशकों से PoK पर अवैध कब्जा जमाए पाक को अब आईना दिख गया. अमेरिका का यह कदम पाक को साफ संदेश है कि उसका पुराना दोस्त अब भारत का साथ दे रहा. शहबाज शरीफ और जनरल असीम मुनीर को नक्शा आंखे खोलकर देख लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Winter Olympics 2026: मिलानो-कॉर्टिना से लेकर 2030 के फ्रेंच आल्प्स तक! ग्लोबल वार्मिंग कैसे बदल रही विंटर गेम्स?

चीन को भी पाक के साथ मिला अमेरिकी तमाचा

यूएस ट्रेड रिप्रिज़ेनटिव द्वारा जारी नक्शे में सिर्फ PoK ही नहीं, अक्साई चिन जिस पर चीन दशकों से अवैध कब्जा जमाए है, वो भी भारत की सीमा के अंदर स्पष्ट रूप से दिख रहा है. बता दें कि यह कोई तकनीकी गड़बड़ी या डिजाइनर की भूल नहीं. पाकिस्तान और चीन दोनों को सीधा कूटनीतिक करारा संदेश है. शहबाज शरीफ ‘कश्मीर सॉलिडैरिटी डे’ पर PoK असेंबली में चिल्ला रहे थे कि ‘कश्मीर पाकिस्तान की जुगुलर वेन है. लेकिन उसी पल अमेरिका का नक्शा चीख-चीखकर बता रहा है कि जुगुलर वेन नहीं, भारत का अभिन्न अंग है. भारत हमेशा से चिल्लाता आया है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उसका हिस्सा था, है और रहेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago