दुनिया

‘इन बेवकूफों को देश से निकालो’ अमेरिका में हिंदुओं के खिलाफ नफरत, दिवाली कार्यक्रम में घुसे ट्रंप समर्थक कट्टरपंथी

Anti Hindu Racism In USA: अमेरिका में जब से डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार राष्ट्रपति की गद्दी संभाली है, तब से वहां रहने वाले हिंदुओं के खिलाफ एक ‘जिहाद’ फैल गया है. ट्रंप समर्थक लगातार भारतीयों को निशाना बना रहे हैं, चाहे वो त्योहार का दिन हो या कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम. वो हिंदुओं के हर कार्यक्रम में हाथ में नफरत उगलते बैनर लेकर विरोध जताते दिख जाते हैं. ऐसा ही एक मामला अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में देखने को मिला.

वाशिंगटन के सिएटल में शनिवार को दिवाली का जश्न मना रहे लोगों के बीच दक्षिणपंथी अमेरिकी घुस गए और विरोध जताने लगे. इस प्रदर्शन को अमेरिकी एक्टिविस्ट जेक लैंग कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान हाथ में नस्लभेदी प्लेकार्ड ले रखे थे. जिसपर ‘Deport All Dot Heads’ लिखा था.

कांग्रेसवुमन प्रमिला जयपाल ने दिया करारा जवाब

दिवाली इवेंट में मौजूद कुछ लोगों ने इन प्रदर्शनकारियों को रोक दिया और बाहर का रास्ता दिखा दिया. जिसके बाद लैंग ने इससे संबंधित वीडियो और तस्वीरें X पर पोस्ट करनी शुरू कर दी और हिंदुओं के खिलाफ गाली गलौज करने लगे. उन्होंने दिवाली मना रहे हिंदुओं को टेक्सास को नीला करने (डेमोक्रेट्स की जीत) का जिम्मेदार बताया.

अमेरिका में हिंदुओं के खिलाफ दक्षिणपंथियों के द्वारा लगातार माहौल बनाये जाने की US कांग्रेसवुमन प्रमिला जयपाल और कई दिग्गज अमेरिकन इंडियन्स ने निंदा की. अपने ‘X’ पोस्ट में जयपाल ने इस घटना पर गुस्सा जाहिर किया और इसे नस्लवादी करार दिया. उन्होंने कहा कि हर भारतीय-अमेरिकी समुदाय को बिना किसी डर के सुरक्षित महसूस करते हुए अपना त्योहार मनाने की इजाजत होनी चाहिये.

भारतीय मूल के बिजनेसमैन अजय जैन ने की निंदा

वहीं इस घटना की भारतीय-अमेरिकी बिजनेसमैन अजय जैन भूतोरिया ने भी निंदा की और इसे कट्टरता वाला प्रदर्शन बताया. उन्होंने कहा कि हिंदुओं को निशाना बनाने वाली इन नस्लीय गालियों की अमेरिका में कोई जगह नहीं होनी चाहिये.

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही घिनौना है. जेक लैंग और थॉमस एलन का सिएटल में शांतिपूर्ण तरीके से दिवाली मना रहे हिंदुओं के कार्यक्रम में घुसना और नस्लभेदी बैनरों को लहराना बेहद बुरा है. यह नफरत और कट्टरता की पराकाष्ठा है.

वाशिंगटन के गवर्नर ने मनाई दिवाली

इस बीच, वाशिंगटन राज्य के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन ने भी भारत के कॉन्सुल जनरल और राज्य के सीनेटर मनका ढींगरा के साथ ओलंपिया में राज्य के लेजिस्लेटिव बिल्डिंग में त्योहार मनाया.

X पर एक पोस्ट में फर्ग्यूसन ने कहा,

इस हफ्ते हमने भारत के कॉन्सुलेट जनरल और सेन ढींगरा के साथ लेजिस्लेटिव बिल्डिंग के अंदर दिवाली का एक जबरदस्त जश्न मनाया, और मैंने इस रविवार को दिवाली, वाशिंगटन स्टेट में रोशनी का त्योहार घोषित किया. वाशिंगटन स्टेट को देश में इंडियन अमेरिकन्स की सबसे बड़ी कम्युनिटी में से एक होने पर गर्व है. पिछले दस सालों में देश में तेजी से इंडियन अमेरिकन आबादी बढ़ी है. इस कम्युनिटी ने हमारे स्टेट को बेहतर बनाने में बहुत योगदान दिया है.

ये भी पढ़ें- ‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

सिएटल में गड़बड़ी की कोशिश ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही एक और राइट-विंग एक्टिविस्ट ने शिकागो के पास एक हिंदू मंदिर में मास शूटिंग की साजिश रची थी. मंदिर के खिलाफ धमकियों की जांच के बाद एलेक्जेंड्रोस पापोराकिस नाम के एक 19 साल के संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया था. नाजी विचारधारा को मानने वाले संदिग्ध ने कथित तौर पर हमला करने का प्लान बनाया था.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…

22 minutes ago

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

57 minutes ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

1 hour ago

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

1 hour ago

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

2 hours ago