USA Shutdown: अमेरिका में अब तक का सबसे लंबा सरकारी शटडाउन जारी है. शटडाउन की वजह से कर्मचारियों के वेतन, हवाई सेवा समेत अन्य चीजों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सप्लीमेंट न्यूट्रिशन असिस्टेंट प्रोग्राम (SNAP) में कटौती के फैसले को अस्थायी तौर से मंजूरी दी है.
ट्रंप सरकार (Donald Trump) ने अमेरिका में रहने वाले गरीबों को मिलने वाले भोजन की आधी राशि रोक दी. हालांकि, निचली अदालत ने इस रोक को हटाकर तुरंत फंड जारी करने का आदेश दिया था, जिसके बाद सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ अपना रुख किया. निचली अदालत ने प्रशासन को शुक्रवार तक पूरा एसएनएपी भुगतान जारी करने का आदेश दिया था.
इस मामले में फैसला सुनाते हुए एससी की जज के. ब्राउन ने कहा कि यह आदेश केवल तब तक ही लागू रहेगा, जब तक निचली अदालत इस मामले में अपना फैसला नहीं सुना देती है. तब तक सरकार के पास स्थिति को संभालने का वक्त है. मामले में आखिरी फैसला फर्स्ट सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स की तरफ से दिया जाएगा. सर्किट कोर्ट का जो भी आदेश होगा, उसे ट्रंप सरकार को स्वीकार करना पड़ेगा. विस्कॉन्सिन, ओरेगन, हवाई, कैलिफोर्निया, कंसास, न्यू जर्सी, पेंसिल्वेनिया और वाशिंगटन सहित कई राज्यों के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के प्रभावी होने से पहले ही पूर्ण लाभ जारी करना शुरू कर दिया था.
SNAP अमेरिका में गरीब लोगों के लिए चलाया जाता है. इस कार्यक्रम के तहत लगभग आठ में से एक अमेरिकी, जो कि निम्न-आय वाले परिवार हैं, को मदद मिलती है. एसएनएपी अमेरिका का सबसे बड़ा खाद्य सहायता कार्यक्रम है, जो करीब 42 मिलियन लोगों को भोजन खरीदने में मदद करता है. इन लाभार्थियों में अधिकतर लोग गरीबी रेखा पर या उससे नीचे जीवन यापन करते हैं.
विस्कॉन्सिन में अदालत के आदेश के तुरंत बाद 337,000 परिवारों को 104 मिलियन डॉलर से अधिक की राशि उपलब्ध करा दी गई. ओरेगन के गवर्नर ने कहा कि राज्य के कर्मचारियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए रात भर काम किया कि परिवारों को शुक्रवार तक खाना मिल सके.
ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप की हवा हुई फिस्स! भारत के लिए दिया बड़ा हिंट; बोले- सब चंगा
-भारत एक्सप्रेस
लखनऊ में ED के नए कार्यालय ‘प्रवर्तन भवन’ का भूमि पूजन और शिलान्यास संपन्न हुआ.…
अहिंसा विश्व भारती अपनी स्थापना के गौरवशाली 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बेंगलुरु…
Pushkar Mela 2026: पुष्कर अंतरराष्ट्रीय मेले के आखिरी दिन महाराष्ट्र से आई महज 2 फीट…
Meerut Terrorist Uzaid WhatsApp Chat Viral: मेरठ से पकड़े गए आतंकी उजैद की सनसनीखेज वाट्सऐप…
टाटा स्टील और एपीएल अपोलो के बीच 28,000 करोड़ रुपये की डील ने बाजार में…
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी के कैश-फॉर-जॉब घोटाले में राजनीतिक हस्तक्षेप…