दुनिया

वियतनाम में बाढ़ का कहर! भारी बारिश से मरने वालों की संख्या हुई 35, 16,500 से अधिक घर जलमग्न

Vietnam Floods Massive Destruction: वियतनाम के मध्य क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से तबाही का मंजर सामने आया है. भारी बारिश और बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है. वहीं 5 लोग अब भी लापता हैं और 60 अन्य घायल हैं. वियतनाम आपदा और डाइक प्रबंधन प्राधिकरण ने रविवार को यह जानकारी दी.

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 16,500 से ज्यादा घर अभी भी जलमग्न हैं, जबकि 361 अन्य क्षतिग्रस्त हो गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ ने 5,300 हेक्टेयर से ज्यादा चावल और अन्य फसलों को भी बर्बाद कर दिया. इसके अलावा, लगभग 800 हेक्टेयर फलों के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया और 42,000 से ज्यादा पशु और मुर्गियां या तो मर गईं या बह गईं.

वहीं, ज्यादातर प्रभावित इलाकों में बिजली बहाल कर दी गई है, लेकिन लगभग 75,000 घरों में अभी भी बिजली नहीं है.

आपातकालीन राहत कोष की मिली मंजूरी

वियतनाम सरकार ने मध्य वियतनाम के चार शहरों और प्रांतों को उनके पुनर्वास प्रयासों में सहायता के लिए 450 अरब वियतनामी डोंग (लगभग 17.93 मिलियन अमेरिकी डॉलर) के आपातकालीन राहत कोष को मंजूरी दी है. इन शहरों और प्रांतों में ह्यू, डा नांग, क्वांग त्रि और क्वांग न्गाई शामिल हैं. इन शहरों को सरकार के इस फंड का लाभ मिलेगा.

बाढ़ में बह गए 60 घर

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले अगस्त में, वियतनाम के उत्तरी प्रांत डिएन बिएन में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद आठ लोगों की मौत हो गई थी और तीन अन्य लापता हो गए थे. वियतनाम आपदा एवं डाइक प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, बाढ़ के पानी में लगभग 60 घर बह गए या क्षतिग्रस्त हो गए.

ये भी पढ़ें- खून, बगावत और सियासत! अनंत की गिरफ्तारी से क्या बदल गई टाल की राजनीति, सूरजभान क्यों हैं बेचैन? पढ़ें- EXPLAINER

30 गांवों में मची भारी तबाही

यातायात बाधित होने के कारण तीस गांव अलग-थलग पड़ गए. इन गांवों में भारी तबाही देखने को मिली. लापता लोगों की तलाश के लिए पुलिस, सैन्य बल, स्थानीय और विभिन्न जन संगठनों के सदस्यों सहित लगभग 700 कर्मियों को तैनात किया गया.

बता दें, इससे कुछ ही हफ्ते पहले वियतनाम के हंग येन और निन्ह बिन्ह प्रांतों के बीच तटीय क्षेत्रों में तूफान विफा ने दस्तक दी थी. विफा तूफान के आने के कुछ ही हफ्तों बाद अब वहां भारी बारिश और बाढ़ ने कहर बरसा दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

14 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

44 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

56 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago