इजरायल से कुछ किमी दूर दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में सुरंग में ऐसे छिपा था सिनवार का परिवार
Yahya Sinwar New Video: दुनिया के सबसे खूंखार इस्लामिक संगठन Hamas का सरगना याह्या सिनवार (Yahya Sinwar) मारा जा चुका है. इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू और विदेश मंत्री काट्ज ने गुरुवार रात (17 अक्टूबर को), सिनवार की मौत की पुष्टि की थी. उससे जुड़ा एक वीडियो अब रिलीज किया गया है.
इस वीडियो में याह्या सिनवार गाजा की एक सुरंग में परिवार के साथ बंकर में जाते हुए दिख रहा है. उसके साथ उसकी बीवी समर मुहम्मद अबू जमार भी दिखाई दे रही है. उसके हाथ में एक स्टाइलिश बैग दिख रहा है. इस बैग की कीमत 27 लाख रुपए बताई जा रही है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X.com पर @Israel की ओर से याह्या सिनवार की बीवी समर मुहम्मद अबू जमार की तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें लिखा गया है कि याह्या सिनवार और उसका परिवार लग्जरी लाइफ जीते थे. सिनवार की बीवी समर मुहम्मद अबू जमार के पास हर्मीस बर्किन ब्रांड का बैग था, जिसकी कीमत करीब 32 हजार डॉलर (27 लाख रुपए) है.
इजरायल की ओर से X.com पर जारी किया गया याह्या सिनवार का यह वीडियो, पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमास के सबसे घातक हमले से पहले का है.
X.com पर @Israel ने पोस्ट में लिखा, “7 अक्टूबर से पहले की रात सुरंगों में सिनवार की पत्नी इस लग्जरी बैग को साथ लेकर निकली थी, जबकि गाजा के लोग हमास के कारण मुसीबतें झेल रहे थे, तब सिनवार और उनका परिवार बेशर्मी से विलासिता में जी रहे थे, दूसरों को मरने के लिए भेज रहे थे.”
इजरायली एजेंसियों के अनुसार, वीडियो में सिनवार जिस सुरंग से भागते दिख रहा है, वह दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में उसके घर के नीचे थी. इजरायली सेना के एक प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमास के नेता लग्जरी जीवन जीते हैं और गाजा के आम लोगों को जंग में उलझाकर रखते हैं.
– भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…